भोपाल में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट: आरोपी ने बुजुर्ग के चेहरे पर पत्थर से किए वार, कान से बाली नोची, बेसुध हुई – Bhopal News

भोपाल में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट:  आरोपी ने बुजुर्ग के चेहरे पर पत्थर से किए वार, कान से बाली नोची, बेसुध हुई – Bhopal News




राजधानी के करोंद इलाके में दिनदहाड़े पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात सामने आई है। आरोपी ने 65 वर्षीय महिला के चेहरे और सिर पर पत्थर से कई बार वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर बेसुध हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने उनके कान से सोने की बाली खींचकर नोच ली, जिससे कान कट गया, वहीं गले की चेन भी लूट ली। घर में अकेली थी महिला, मुंह दबाकर अंदर घसीटा घटना सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता करोंद स्थित राजीव मेमोरियल स्कूल के पास अपने घर में अकेली थीं। आरोपी अचानक पहुंचा और मुंह दबाकर उन्हें जबरन घर के अंदर ले गया। इसके बाद उसने दरवाजे बंद कर दिए, जिससे महिला मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा सकीं। पूजा के कमरे में ले जाकर पत्थर से किया वार
आरोपी महिला को खींचते हुए पूजा के कमरे में ले गया, जहां हवन के लिए रखे ब्लॉक से उसने उनके चेहरे और सिर पर लगातार वार किए। महिला ने विरोध किया तो आरोपी और हिंसक हो गया। लगातार हमलों से वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। बेहोशी का फायदा उठाकर लूट, बाली खींचने से कट गया कान महिला के बेसुध होते ही आरोपी ने उनके कान से सोने की बाली खींचकर नोच ली, जिससे कान कट गया। इसके अलावा गले में पहनी सोने की चेन भी लूट ली। अन्य सामान की जानकारी महिला के होश में आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस परिवार को बनाया निशाना, बेटा एसएएफ में आरक्षक निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा के अनुसार पीड़िता शैल कुमारी मिश्रा (65) के पति देवेंद्र मिश्रा पुलिस विभाग में एएसआई थे, जिनकी 2014 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बेटे काशीनाथ मिश्रा को अनुकंपा नियुक्ति मिली, जो वर्तमान में एसएएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। गंभीर हालत, सिर की सर्जरी की तैयारी हमले में महिला के सिर, आंख के ऊपर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने सिर की सर्जरी की तैयारी शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला का चेहरा खून से सना हुआ है और वह दर्द से कराहती नजर आ रही हैं। आरोपी की तलाश जारी, मजदूर होने की आशंका पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी मजदूर वर्ग से हो सकता है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



Source link