श्योपुर में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला कराहल थाना क्षेत्र के सिलपुरी गांव का है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना सोमवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच नीरज आदिवासी के घर के सामने हुई। फरियादी राजेश पुत्र हरदत सिंह जाट (30) निवासी सिलपुरी ने पुलिस को बताया कि डीजे पर नाचने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने राकेश जाट पर हमला कर दिया था। छह नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों में सिलपुरी निवासी सुल्तान आदिवासी, रवि आदिवासी, मानसिंह आदिवासी, दीपक आदिवासी, कप्तान आदिवासी और मढ़खेड़ा थाना पोहरी जिला शिवपुरी निवासी उस्मान आदिवासी शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर राकेश जाट की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभ में पुलिस ने मर्ग क्रमांक 08/26 दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच पूरी होने के बाद सोमवार को रात 10:29 बजे अपराध क्रमांक 37/26 धारा 103(1), 190, 191(3) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस प्रकरण की विवेचना निरीक्षक यास्मीन खान कर रही हैं। पुलिस सभी नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दरअसल, घटना सिलपुरी गांव की आदिवासी बस्ती में एक शादी समारोह के दौरान हुई। नाचने की बात को लेकर राकेश जाट (पुत्र दौलत जाट) का कुछ लोगों से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आदिवासी समाज के कुछ लोगों ने राकेश के साथ मारपीट की। ये खबर भी पढ़े… श्योपुर में मारपीट के डर से पोल पर चढ़ा युवक: करंट लगने से हुई मौत, परिजनों ने मारपीट का लगाया आरोप श्योपुर जिले के कराहल थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपुरी में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद मारपीट के डर से वह बिजली के पोल पर चढ़ा था। परिजनों ने युवक की मौत का कारण मारपीट बताया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़े पूरी खबर…
Source link