लेंसकार्ट विवाद: न्यू मार्केट में आज तिलक-कलावा कार्यक्रम: हिंदू उत्सव समिति का विरोध, ड्रेस कोड को लेकर वायरल गाइडलाइन पर बढ़ा विवाद – Bhopal News

लेंसकार्ट विवाद: न्यू मार्केट में आज तिलक-कलावा कार्यक्रम:  हिंदू उत्सव समिति का विरोध, ड्रेस कोड को लेकर वायरल गाइडलाइन पर बढ़ा विवाद – Bhopal News




भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा में ड्रेस कोड विवाद ने तूल पकड़ लिया है। लेंसकार्ट शोरूम के बाहर मंगलवार को विरोध स्वरूप तिलक-कलावा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ता कर्मचारियों को तिलक लगाकर कलावा बांधेंगे। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के मुताबिक सुबह 11:20 बजे न्यूइन रेस्टोरेंट के पास कार्यकर्ता एकत्र होंगे। इसके बाद शोरूम के बाहर पहुंचकर मंत्रोच्चार के साथ तिलक-कलावा कार्यक्रम किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है। ड्रेस कोड को लेकर भड़का विवाद विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से रोकने की बात कही गई, जबकि हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई थी। सोशल मीडिया पर उठा सवाल एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंपनी के फाउंडर पीयूष बंसल से सवाल किया कि हिजाब की अनुमति है, लेकिन बिंदी और कलावा क्यों नहीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कंपनी की ग्रूमिंग गाइड सोशल मीडिया पर शेयर किए गए ‘ग्रूमिंग गाइड’ में दावा किया गया कि महिला कर्मचारियों को बिंदी या क्लचर लगाने की अनुमति नहीं है, वहीं कलावा या रिस्ट बैंड पहनने से भी रोका गया है। दूसरी ओर, हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति देने का जिक्र है। पीयूष बंसल ने कहा कंपनी सभी धर्मों का सम्मान करती है और कर्मचारी अपने विश्वास के प्रतीकों को पहन सकते हैं।



Source link