शाजापुर जिले के नेशनल हाईवे पर सनकोटा के पास एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार 50 से अधिक बारातियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना मंगलवार दोपहर की है। इंदौर से गुना जा रही थी बस यह बस इंदौर से गुना जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत भी घटनास्थल पर पहुंचे।
Source link