IPS संघ गुस्से में! MLA प्रीतम लोधी के बयान पर एक्शन की मांग, मचा बवाल

IPS संघ गुस्से में! MLA प्रीतम लोधी के बयान पर एक्शन की मांग, मचा बवाल


Last Updated:

मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बयान पर नया विवाद खड़ा हो गया है. आईपीएस एसोसिएशन ने करैरा SDOP डॉ. आयुष जाखड़ पर कथित अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है. संगठन ने कहा कि धमकी भरी भाषा लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है. मामले ने राजनीति और प्रशासन दोनों में हलचल बढ़ा दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आईपीएस संघ ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

रमाकांत दुबे
भोपाल.
मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई जब भारतीय पुलिस सेवा संघ, मध्यप्रदेश ने बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. संघ ने शिवपुरी जिले के करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के खिलाफ कथित अभद्र और धमकी भरी टिप्पणी को गंभीर बताया है. संगठन ने साफ कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ है. प्रेस नोट जारी कर विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है. इस घटनाक्रम ने सत्ता, प्रशासन और जवाबदेही पर नई बहस छेड़ दी है.

विवाद की जड़ एक सड़क हादसे के बाद शुरू हुई राजनीतिक प्रतिक्रिया को माना जा रहा है. आरोप है कि विधायक ने सार्वजनिक मंच से पुलिस अधिकारियों पर सवाल उठाए और तीखी भाषा का इस्तेमाल किया. इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. अब आईपीएस एसोसिएशन के औपचारिक विरोध के बाद यह सिर्फ बयानबाजी का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि प्रशासनिक मनोबल, जनप्रतिनिधियों की मर्यादा और कानून के राज से जुड़ा बड़ा सवाल बन गया है. आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और तेज हो सकती हैं.

क्या है पूरा विवाद
मामला शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र से जुड़ा है. सड़क हादसे की जांच के बाद विधायक प्रीतम सिंह लोधी की नाराजगी सामने आई. बताया जा रहा है कि विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने 17 अप्रैल, 2026 को तेज गति में गाड़ी चलाते हुए तीन बाइक सवार युवाओं और स्कूल जाते दो छात्रों को टक्कर मार दी थी. इसके बाद उसने घायलों की मदद नहीं की थी. इस हादसे के बाद से जनता में नाराजगी थी. पुलिस ने जांच में पाया था कि एक्‍सीडेंट के बाद दिनेश अपनी कार लेकर भाग गया था. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने धौंस दिखाते हुए खुद को विधायक का बेटा बताया था. इस जांच से नाराज एमएलए लोधी ने बोल बिगड़ गए थे.

आईपीएस संघ ने क्या कहा
मध्यप्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ ने प्रेस नोट जारी कर घटना की निंदा की. संघ के अध्यक्ष एडीजी चंचल शेखर ने बयान में कहा कि अभद्र, अपमानजनक और धमकी भरी भाषा स्वीकार्य नहीं है. संघ ने यह भी रेखांकित किया कि मामला सिविल सेवा दिवस के दिन सामने आया. इसी कारण इस विवाद को और अधिक संवेदनशील माना जा रहा है.

आयुष जाखड़ का नाम क्यों चर्चा में
विवादित बयान करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ को लेकर बताया जा रहा है.संघ ने कहा कि नव नियुक्त अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणी अनुचित है और इससे अधिकारियों का मनोबल प्रभावित होता है. प्रशासनिक स्तर पर तथ्यों की समीक्षा, राजनीतिक प्रतिक्रिया और संगठनात्मक कार्रवाई जैसे विकल्प सामने आ सकते हैं. फिलहाल निगाहें इस बात पर हैं कि आगे आधिकारिक कदम क्या उठाए जाते हैं.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link