MP-CG TOP NEWS LIVE: भोपाल में CM हाउस के पास लूट के बाद बड़ा एक्शन, शामला हिल्स TI लाइन ह

MP-CG TOP NEWS LIVE: भोपाल में CM हाउस के पास लूट के बाद बड़ा एक्शन, शामला हिल्स TI लाइन ह


MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें… 

भोपाल में CM हाउस के पास लूट के बाद बड़ा एक्शन, शामला हिल्स TI लाइन हाजिर
भोपाल के शामला हिल्स थाना क्षेत्र में सीएम हाउस के पास हुई लूट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है. इस मामले में थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू को लाइन हाजिर कर दिया गया है और स्पेक्टर नीलम पटवा को नया थाना प्रभारी बनाया गया है. बीते दिनों एक डॉक्टर की आंखों में मिर्ची झोंककर लूट की घटना हुई थी, जिसे पुलिस ने बाद में खुलासा कर लिया. हालांकि, हाई सिक्योरिटी जोन में वारदात के दौरान आरोपियों की तत्काल घेराबंदी न होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे. इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र में पहले हुए हवाला कांड से जुड़ी लूट की घटना भी चर्चा में रही. पुलिस आयुक्त ने साफ किया है कि क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल न कर पाने की जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की मानी जाएगी.

रायपुर में RTO ई-चालान के नाम पर 7.42 लाख की साइबर ठगी, APK फाइल से खाते से उड़ाए पैसे
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में RTO ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. एक युवक से ₹7,42,209 की ठगी की गई. ठगों ने ई-चालान जमा करने के बहाने एक APK फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही पीड़ित के बैंक खाते से पैसे गायब हो गए. साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लोगों को ऐसे फर्जी लिंक व फाइलों से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है.

रायगढ़ की आद्यशा परिडा ने CBSE 10वीं में 99.8% के साथ किया टॉप, कलेक्टर ने किया सम्मानित
रायगढ़ की छात्रा आद्यशा परिडा ने CBSE 10वीं परीक्षा में 99.8% अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया और राष्ट्रीय स्तर पर रायगढ़ का नाम रोशन किया. मयंक चतुर्वेदी ने छात्रा को सम्मानित किया. वह DAV पब्लिक स्कूल छाल की छात्रा हैं.

इंदौर में नकाबपोश बदमाशों का कहर, कारोबारी के घर से 10 लाख की चोरी, CCTV में कैद वारदात
इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित काउंटी वॉक कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने एक कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए 10 लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी कर लिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश वारदात से पहले कॉलोनी में घूमते नजर आ रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

उज्जैन में 28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ बुंदेला गैंग का सदस्य गिरफ्तार, i20 कार समेत लाखों की जब्ती
उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ बुंदेला गैंग के सक्रिय सदस्य धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बुंदेला को गिरफ्तार किया. आरोपी कुख्यात बदमाश जीतू बुंदेला का भाई बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹35,000 कीमत की ड्रग्स और घटना में प्रयुक्त Hyundai i20 कार (कुल कीमत लगभग ₹8.5 लाख) जब्त की. पूछताछ में खुलासा हुआ कि मादक पदार्थ काला बुंदेला द्वारा उपलब्ध कराया गया था, जिसे फरार आरोपी निखिलेश मीणा को देने लाया गया था. साथ ही गैंग के अन्य सदस्य मादक पदार्थ और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

परशुराम जयंती रैली में उठी उज्जैन को “पवित्र नगरी” घोषित करने की मांग
उज्जैन में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज ने भव्य वाहन रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के दौरान शहर को “पवित्र नगरी” घोषित करने की मांग उठी. पंडित मनीष उपाध्याय ने शराबबंदी को सराहनीय बताते हुए मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध की मांग की, जबकि पंडित चम्मू गुरु ने डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसी मांग को दोहराया. रैली में धार्मिक आस्था के साथ उज्जैन को आधिकारिक रूप से “पवित्र नगरी” घोषित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई.

ब्रिज के नीचे सैलून में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना वजह
मंडीदीप के रेलवे स्टेशन रोड पर एक सैलून की दुकान में भीषण आग लग गई. दुकान ब्रिज के नीचे स्थित थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

कैंडल मार्च में DFO के हाथ में बिना जली मोमबत्ती, सोशल मीडिया पर घिरीं प्रतिभा शुक्ला
रायसेन में मुरैना में वनरक्षक की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया. इस दौरान DFO प्रतिभा शुक्ला बिना जली मोमबत्ती लेकर शामिल हुईं, जबकि अन्य स्टाफ के हाथों में जली हुई मोमबत्तियां थीं. इस वजह से वे चर्चा और आलोचना का विषय बन गईं और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.



Source link