एसपी ने 8 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया: लापरवाही पर पलसूद, यातायात प्रभारी लाइन अटैच, कई थानों में बदलाव – Barwani News

एसपी ने 8 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया:  लापरवाही पर पलसूद, यातायात प्रभारी लाइन अटैच, कई थानों में बदलाव – Barwani News


बड़वानी पुलिस महकमे में बुधवार देर शाम एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) पद्म विलोचल शुक्ल ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 8 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही लापरवाही के चलते पलसूद और यातायात थाना प्रभार

.

एसपी की इस कार्रवाई में पलसूद थाना प्रभारी सुखलाल भंवर और यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल को उनके पदों से हटाकर रक्षित केंद्र (लाइन) भेज दिया गया है। उनकी जगह अब नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात थाने की कमान अब सूबेदार रजनी भार्गव को दी गई है।

इन थानों में बदले गए प्रभारी

जिले के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है-

अधिकारी का नाम वर्तमान/पुरानी पदस्थापना नई पदस्थापना
सुखलाल भंवर (निरीक्षक) पलसूद रक्षित केंद्र (लाइन अटैच)
विनोद कुमार बघेल (निरीक्षक) यातायात रक्षित केंद्र (लाइन अटैच)
रजनी भार्गव (सूबेदार) रक्षित केंद्र यातायात (थाना प्रभारी)
सौरभ बाथम (निरीक्षक) रक्षित केंद्र जुलवानिया (थाना प्रभारी)
मंशाराम वगेन (निरीक्षक) पानसेमल राजपुर (थाना प्रभारी)
रेवाराम चौहान (निरीक्षक) अंजड़ पानसेमल (थाना प्रभारी)
नाथूसिंह रणधा (निरीक्षक) ठीकरी अंजड़ (थाना प्रभारी)
रामकृष्ण लोवंशी (निरीक्षक) निवाली सिलावद (थाना प्रभारी)
माधवसिंह ठाकुर (निरीक्षक) नांगलवाड़ी ठीकरी (थाना प्रभारी)
रामकुमार पाटील (निरीक्षक) जुलवानिया नांगलवाड़ी (थाना प्रभारी)
विक्रमसिंह बामनिया (निरीक्षक) राजपुर पलसूद (थाना प्रभारी)
वीर बहादुर सिंह चौहान (SI) सिलावद निवाली (थाना प्रभारी)

प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की कवायद

एसपी द्वारा किए गए इस बड़े बदलाव का असर जिला मुख्यालय के यातायात थाने सहित जुलवानिया, अंजड़, राजपुर, ठीकरी, पलसूद, निवाली, सिलावद, पानसेमल और नागलवाड़ी थानों पर पड़ा है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।



Source link