जबलपुर के इस स्कूल में पैरेंट्स का हंगामा, गोवा ट्रिप पर नहीं गए बच्चे तो काट लिए नंबर

जबलपुर के इस स्कूल में पैरेंट्स का हंगामा, गोवा ट्रिप पर नहीं गए बच्चे तो काट लिए नंबर


Last Updated:

Jabalpur News: जबलपुर के अधारताल स्थित लिटिल किंगडम स्कूल एक बड़े विवाद में घिर गया है. स्कूल प्रबंधन पर आरोप है कि 10वीं कक्षा के जिन छात्रों ने गोवा ट्रिप में हिस्सा नहीं लिया. उन्हें इंटरनल और प्रैक्टिकल परीक्षाओं में जानबूझकर कम अंक दिए गए. इस मामले ने अभिभावकों में  भारी हंगामा मचाया है

Zoom

लिटिल किंगडम स्कूल पर गंभीर आरोप,

जबलपुर के अधारताल स्थित लिटिल किंगडम स्कूल एक बड़े विवाद में घिर गया है. स्कूल प्रबंधन पर आरोप है कि 10वीं कक्षा के जिन छात्रों ने गोवा ट्रिप में हिस्सा नहीं लिया. उन्हें इंटरनल और प्रैक्टिकल परीक्षाओं में जानबूझकर कम अंक दिए गए. इस मामले ने अभिभावकों में  भारी हंगामा मचाया है. उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल द्वारा आयोजित गोवा ट्रिप में शामिल होने के लिए छात्रों से 15 से 20 हजार रुपये तक लिए गए थे. जो छात्र इस ट्रिप में नहीं गए, उन्हें इंटरनल असेसमेंट में 20 में से केवल 8 या 10 अंक दिए गए. इससे छात्रों के रिजल्ट और भविष्य पर सीधा असर पड़ सकता है.इस पूरे मामले को लेकर अभिभावकों ने जबलपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है. उनका कहना है कि यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करता है.

लिटिल किंगडम स्कूल पर गंभीर आरोप
विवाद को और बढ़ाते हुए अभिभावकों ने गोवा ट्रिप से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो में छात्रों के पब में डांस करने के आरोप लगाए गए हैं, जिसे लेकर अभिभावकों ने चिंता जताई है कि स्कूल ने छात्रों को अनुचित माहौल में ले जाकर उनकी सुरक्षा और अनुशासन से समझौता किया.अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने ट्रिप को अप्रत्यक्ष रूप से अनिवार्य बना दिया था. जो छात्र इसमें शामिल नहीं हुए, उनके साथ भेदभाव किया गया. उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.फिलहाल इस मामले ने जबलपुर के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है. अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए क्या कदम उठाए जाते हैं



Source link