भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बयान चर्चाओं में हैं।
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नोटिस जारी किया है। खंडेलवाल ने प्रीतम लोधी से 3 दिन में अपना जवाब पेश करने को कहा है।
.
पिछोर विधानसभा क्षेत्र के करैरा कस्बे में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश की थार गाड़ी से हुए एक्सीडेंट के बाद विधायक ने पुलिस अफसर पर टिप्पणी की इसके बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है ।
केंद्रीय नेतृत्व ने मांगी है रिपोर्ट
मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मामले की रिपोर्ट मध्य प्रदेश बीजेपी से मांगी थी। इसके बाद यह नोटिस जारी किया गया है।
मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
करैरा तेरे डैडी का नहीं SDOP… भाजपा विधायक की चेतावनी
शिवपुरी के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ को चेतावनी देते वीडियो जारी किया। बेटे दिनेश लोधी के थार एक्सीडेंट मामले में पूछताछ और करैरा में न दिखने की बात पर प्रीतम ने कहा, ‘करैरा तेरे डैडी का नहीं है एसडीओपी’। पूरी खबर यहां पढ़ें…
BJP विधायक प्रीतम लोधी पर भड़के MP के IPS

मध्य प्रदेश में शिवपुरी के पिछोर से BJP विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टप्पणी से IPS एसोसिएशन नाराज है। SDOP डॉ. आयुष जाखड़ को ‘करैरा तेरे डैडी का नहीं है एसडीओपी’ कहने पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…