वेस्टइंडीज बैटर के सिर पर लगी खतरनाक बाउंसर, मैच करना पड़ा रद्द

वेस्टइंडीज बैटर के सिर पर लगी खतरनाक बाउंसर, मैच करना पड़ा रद्द


होमखेलक्रिकेट

वेस्टइंडीज बैटर के सिर पर लगी खतरनाक बाउंसर, मैच करना पड़ा रद्द

Last Updated:

वेस्टइंडीज में खेली जा रही घरेलू सीरीज के दौरान लीवार्ड आइलैंड्स के जेरमिया लुईस को तेज गेंदबाज जेडन सील्स की एक गेंद सीधे हेलमेट पर जा लगी. बल्लेबाज जमीन पर गिर गया और उसका हेलमेट भी उतर गया. गुस्से में लुईस ने उठकर अपने हेलमेट लात मारकर फेंक दिया और मैदान से बाहर चले गए. पिच के खतरनाक बर्ताव की वजह से मैच रद्द कर दिया गया.

Zoom

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स की बॉल पर घायल हुआ बैटर, मैच रद्द

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज में एक घरेलू क्रिकेट मैच को अचानक ही बंद करना पड़ गया. पिच को “खेल के लिए खतरनाक” घोषित कर दिया गया. यह मैच सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा था. इसमें वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने कुल सात विकेट लिए, लेकिन इसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया. सील्स की एक खतरनाक बाउंसर की वजह से मुकाबले को समय से पहले खत्म करने का फैसला लिया गया. उनकी एक गेंद ने बल्लेबाज के हेलमेट पर चोट पहुंचाई. यह मुकाबला वेस्टइंडीज चैंपियनशिप के तहत लीवार्ड आइलैंड्स और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच खेला जा रहा था.

लीवार्ड आइलैंड्स के जेरमिया लुईस को गेंदबाजी करते हुए सील्स की एक गेंद ने अचानक तेज उछाल लिया और सीधे बल्लेबाज के हेलमेट पर जा लगी. बल्लेबाज तुरंत जमीन पर गिर गया और उसका हेलमेट भी उतर गया. गुस्से में लुईस ने अपना हेलमेट लात मारकर फेंक दिया और मैदान से बाहर चले गए. घटना के समय लीवार्ड आइलैंड्स का स्कोर 140/7 था और सभी सात विकेट सील्स ने लिए थे. लुईस को सिर की चोट (कनकशन) की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.





Source link