शिवपुरी में कबाड़ गोदाम में लगी आग: पुरानी गाड़ियों और कबाड़ ने बढ़ाई लपटें; फायर ब्रिगेड कर रही बुझाने की कोशिश – Shivpuri News

शिवपुरी में कबाड़ गोदाम में लगी आग:  पुरानी गाड़ियों और कबाड़ ने बढ़ाई लपटें; फायर ब्रिगेड कर रही बुझाने की कोशिश – Shivpuri News




शिवपुरी के दिनारा कस्बे में बुधवार को कृष्णा चौराहे के सामने स्थित महेश बेडर के कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है और आग के आसपास के घरों तक फैलने का खतरा बना हुआ है। गोदाम में बड़ी मात्रा में पुरानी गाड़ियां और अन्य कबाड़ रखा हुआ था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड और प्रशासन मौके पर पहुंचा घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए हैं। करेरा नगर परिषद की दमकल और कुछ पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे है। वहीं नरवर नगर परिषद से दूसरी फायर बिग्रेड बुलाई गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। आसपास के रहवासियों में दहशत का माहौल है, क्योंकि आग के पास के घरों तक पहुंचने की आशंका है। प्रशासन मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।



Source link