सतना में खेत की आग से किसान की मौत: मड़ैया में सो रहे था, बुझाने के दौरान झुलसे; किसान बोले-नरवाई जलाने पर रोक लगे – Satna News

सतना में खेत की आग से किसान की मौत:  मड़ैया में सो रहे था, बुझाने के दौरान झुलसे; किसान बोले-नरवाई जलाने पर रोक लगे – Satna News




सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में आग लगने से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। संत टोला वार्ड क्रमांक 11 निवासी मुन्नीलाल त्रिपाठी (55) अपने खेत में बनी मड़ैया में सो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, खेत में लगी आग तेजी से फैलते हुए मड़ैया तक पहुंच गई और देखते ही देखते विकराल हो गई। आग की चपेट में आने से वहां रखा सामान भी जलने लगा। मड़ैया और सामान को बचाने के प्रयास में मुन्नीलाल त्रिपाठी गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अधिक झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा थाना प्रभारी अभिषेक पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोठी अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर डॉक्टरों द्वारा आनाकानी किए जाने की बात सामने आई है, जिससे परिजनों में नाराजगी देखी गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में लगने वाली आग अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है। उन्होंने प्रशासन से नरवाई जलाने पर रोक और त्वरित नियंत्रण के इंतजाम करने की मांग की है।



Source link