Last Updated:
Uldan Dam Project: 3219 करोड़ लागत से यह सिंचाई परियोजना का काम चल रहा है, जो लगभग 70% पूरा हो गया है. परियोजना मॉनिटरिंग करने वाले अधिकारियों का कहना है कि वह दिसंबर 2026 तक लक्ष्य को हासिल कर लेंगे, जिससे 2027 से ही किसानों को इसका लाभ मिलने लगेगा.
Sagar News: यूपी और एमपी के सूखाग्रस्त इलाके की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए केन बेतवा लिंक परियोजना का हजारों करोड़ की लागत से कार्य किया जाना है. इसमें लाखों हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी, बिजली उत्पादन होगा, पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी. इसी तरह सागर के सबसे सूखाग्रस्त क्षेत्र के रूप में जाना जाने वाला बंडा शाहगढ़ का इलाका और इससे लगा बकस्वाहा को भी राहत मिलेगी. अब यहां वृहद उलदन बांध सिंचाई परियोजना का काम तेज गति से किया जा रहा है.
इससे 2 लाख एकड़ जमीन सिंचित होने का दावा किया जा रहा है. इतना ही नहीं, इन क्षेत्रों के लगभग 412 गांव में पेयजल सप्लाई भी की जाएगी. यहां पर कई दशकों से चली आ रही परेशानी लंबे समय के लिए खत्म हो सकती है. 3219 करोड़ लागत से यह सिंचाई परियोजना का काम चल रहा है, जो लगभग 70% पूरा हो गया है. परियोजना मॉनिटरिंग करने वाले अधिकारियों का कहना है कि वह दिसंबर 2026 तक लक्ष्य को हासिल कर लेंगे, जिससे 2027 से ही किसानों को इसका लाभ मिलने लगेगा.
पाइप प्रणाली से खेत तक पानी
खास बात ये कि इस बांध से प्रेशराइज्ड पाइप प्रणाली से सागर की बंडा में 35253 हेक्टेयर, शाहगढ़ में 10675 हेक्टेयर, मालथौन में 16266 हेक्टेयर और छतरपुर जिले की बक्सवाहा में 13379 हेक्टेयर कमांड क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है. पाइप प्रणाली का लगभग 40% काम पूरा हो चुका है. इसमें बांध से लगभग 30 से 40 किलोमीटर दूर तक इनके माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी. हर किसान को बराबर पानी दिया जाएगा. इसके लिए ऑटोमेटिक सिस्टम भी यहां पर लगाया जा रहा है.
80000 हेक्टेयर भूमि संचित होगी
इस परियोजना से 278 गांवों में कुल 80000 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई करने के लिए जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. बांध की कुल जलग्रहण क्षमता 313.07 मिलियन घन मीटर है. इसमें 412 गांवों के लिए पेयजल के लिए 16.11 मिलियन घन मीटर और औद्योगिक क्षेत्र सौरई के लिए 1.018 मिलियन घन मीटर, कुल 17.128 मिलियन घन मीटर जल आरक्षित है.
दिसंबर 2026 तक पूरा होगा
परियोजना प्रबंधक अनिरुद्ध आनंद के अनुसार, वर्तमान स्थिति में उलदन बांध के निर्माण का कार्य लगभग दो तिहाई पूरा हो चुका है. बारिश से पहले इसी साल जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है. अभी किसानों के खेत तक पानी भेजने के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन डाली जा रही है, जिसका लगभग आधा कार्य होने को है. कंपनी को दिसंबर 2026 तक पूरा करना ही होगा.
200 करोड़ मुआवजा
वहीं, सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल का कहना है कि अभी हम लोगों की योजना है कि बारिश से पहले जिन ग्रामीणों को विस्थापित किया जाना है, उनका मुआवजा उन्हें मिल जाए. 200 करोड़ का मुआवजा वितरण होना है. यह काम पहले चरण में करेंगे. इसके बाद जो लोग मुआवजा के लिए रह गए, उनका परीक्षण कर सेकंड फेज में काम शुरू होगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें