5 पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वाला व्यापारी खुद निकला अपराधी: इंदौर सहित कई शहरों में गौरव के खिलाफ दर्ज हैं केस, रिटायर्ड एसीपी को भी धमका चुका – Indore News

5 पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वाला व्यापारी खुद निकला अपराधी:  इंदौर सहित कई शहरों में गौरव के खिलाफ दर्ज हैं केस, रिटायर्ड एसीपी को भी धमका चुका – Indore News




इंदौर के लसूड़िया में 5 पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वाला व्यापारी गौरव जैन खुद एक आदतन अपराधी है। गौरव के खिलाफ ग्वालियर में 2, झाबुआ और शाजापुर में एक-एक गिरफ्तारी वारंट निकल चुके हैं। वहीं मारपीट और चेक बाउसं के मामले भी दर्ज हैं। लसूड़िया में एसआई संजय विश्नोई, हेड कांस्टेबल रणवीर कुशवाह, प्रणीत भदौरिया, दिनेश गुर्जर और दीपेन्द्र मिश्रा के खिलाफ गौरव जैन ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी थी। जिसके बाद पांचों को सस्पेंड कर दिया गया था। अब मामले में अलग कहानी निकलकर सामने आ गई है। जिस व्यापारी गौरव जैन ने इनकी शिकायत की वह खुद अपराधी निकला है। धमकाते हुए 100 से ज्यादा बार किया कॉल गौरव का एक केस निकलकर सामने आया है। दरअसल कुछ दिन पहले रिटायर्ड एसीपी राकेश गुप्ता ने अपने मोबाइल की जानकारी देते हुए गौरव द्वारा करीब 100 से ज्यादा बार कॉल करने की शिकायत की थी। मानसिक प्रताड़ित करने की बात कही थी। एफआईआर भी हुई थी। मामले में राकेश गुप्ता ने कुछ आडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी थी। जिसमे गौरव उन्हें खुलेआम धमका रहा था। जज के पति पर रेप की एफआईआर गौरव के बारे में जानकारी लगी है कि उनकी पत्नी ने महिला संबधी गंभीर अपराध जज के पति विवेक के खिलाफ दर्ज कराया था। गौरव जिस फ्लेट में पत्नी-बेटे के साथ रहता है। उसे किराए पर लिया था। जिसका एग्रीमेंट भी बनवाया था। जिसमें 2020 में खाली नहीं करने को लेकर विवेक के खिलाफ गंभीर शिकायत की गई। मामला कोर्ट में विचारधीन है। उक्त मामले में समझौते के लिए विवेक से गौरव फ्लैट की डिमांड कर रहा है। विवेक एक एफआईआर गौरव पर करा चुके हैं, जिसमें अपशब्द और धमकी के आरोप लगे हैं। अब जानिए क्या है विवाद गौरव जैन ने 16 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर और डीसीपी को शिकायत की थी कि एसआई सहित पांच पुलिसकर्मी वारंट तामिली मामले में उनके यहां जबरन घुसे। कैमरे में तोड़फोड़ की और फ्लैट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर ग्वालियर लेकर गए। यहां राकेश शर्मा नाम के पुलिसकर्मी ने उससे 27 हजार रुपए ले लिए। इस मामले में राकेश शर्मा को छोड़कर बाकी पुलिसकर्मियों को डीसीपी ने थाने से हटा दिया था। गौरव ने सोना ले जाने की बात भी कही थी। गाड़ी किराए के लिए रुपए पुलिसकर्मी राकेश शर्मा का बेटा किराए की कार चलाता है। बताया जाता है कि उसने गौरव जैन से बस या ट्रेन से जाने की बात की थी। तब गौरव ने निजी कार से चलने का आग्रह किया। इस पर राकेश ने कार बुलवाई और एवज में किराया भाड़ा और रुकने का खर्च लिया था। हालांकि गौरव उसे रिश्वत से जोड़ रहा है। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में कारोबारी बोला-पुलिस घर में चोरों की तरह घुसी इंदौर के लसूडिया में एसआई सहित 5 पुलिसकर्मियों को डीसीपी ने सस्पेंड किया है। झगड़े की वजह रिटायर्ड एसीपी के प्रॉपर्टी विवाद में वारंट तामील के बाद व्यवसायी को परेशान करना बताई जा रही है। कारोबारी पिछले एक साल से एसीपी मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत कर रहा था। लसूडिया पुलिस पर उसे धमकाने के आरोप हैं, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। पूरी खबर पढ़ें



Source link