IPL 2026; वैभव ने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा: 227 गेंदों पर 500 रन पूरे; आज राजस्थान-लखनऊ के बीच मुकाबला – Patna News

IPL 2026; वैभव ने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा:  227 गेंदों पर 500 रन पूरे; आज राजस्थान-लखनऊ के बीच मुकाबला – Patna News




IPL 2026 का 32वां बुधवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए। वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अपनी पहली ही गेंद पर चौका जमाकर यह माइलस्टोन हासिल किया। वे लीग में सबसे कम गेंदों पर यह कारनामा करने वाले बैटर बने हैं। उन्होंने IPL में 227 गेंदों पर ही 500 रन बनाए हैं। वैभव ने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। रसेल ने 244 गेंदों पर अपने पहले 500 रन बनाए थे। वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा 20 सिक्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 3 सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं। वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया राजस्थान के लिए खेल रहे बिहार के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 6 मुकाबलों में 246 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 236.53 का रहा है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने के लिए काफी है। IPL 2026 के 6 मैचों में उनकी पारी में 24 चौके और 20 छक्के शामिल हैं।



Source link