Last Updated:
मध्य प्रदेश के सिवनी से एक बहुत ही भावुक कर देने वाला नजारा सामने आया है, जहां रेस में दौड़ने के लिए फेमस बैल की मृत्यु हो गई. इसके बाद इस बेजुबान बैल को भावभीनी विदाई देने के लिए लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा. बैल का विधि विधान और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया.
बैल की मौत पर लोगों ने दी भावभीनी विदाई
Seoni News: सिवनी के छपारा क्षेत्र के बिहिरिया गांव में एक अनोखा और भावुक नजारा देखने को मिला. ‘डूंगरिया वाला’ नाम से मशहूर बैल के निधन पर सैकड़ों लोग उसकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए. लोगों ने फूल-मालाएं अर्पित कर नम आंखों से इस मशहूर बैल को विदाई दी. यह बैल पट प्रतियोगिताओं में अपनी तेज रफ्तार के लिए प्रसिद्ध था और ‘अखंड हिंद केसरी’ और ‘एमपी किंग’ जैसे खिताब जीत चुका था. कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी अचानक मौत हो गई. जिसके बाद बैल के मालिक द्वारा उसका पूरे विधि विधान और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार कार्यक्रम में इस बैल को चाहने वाले बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बैल को नम आंखों से अंतिम विदाई दी. वहीं एक बेजुबान जानवर के प्रति ऐसा सम्मान पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
डूंगरिया बैल को मिले हुए थे कई खिताब
स्थानीय रहवासी सुरेश बघेल ने बताया कि बिहिरिया गांव में ही विगत तीन पीढ़ियों से रेस वाले बैलों को पाला जा रहा है. सबसे पहले शफीक मोहम्मद खान साहब शौक को करते थे. अजिंक्य पटेल के नाम से बैल से भागते हैं. इन खानदान में हमेशा से ही नंबर-1 के बैल रखे जाते हैं. अभी जहां डुंगरिया को दफनाया गया है. वहीं दो और बैलों को दफनाया गया है, जो रेस में बहुत अच्छे थे. डूंगरिया को अखंड हिंद केसरी का खिताब मिला हुआ था, जो मध्य प्रदेश ही नहीं, भारत में सबसे तेज भागने वाले बैलों में गिना जाता था. इसकी रफ्तार 42 फीट प्रति सेकेंड से ज्यादा थी. आज यह बैल हमारे बीच नहीं रहा.
दूसरे स्थानीय रहवासी महसूस कुरैशी ने कहा कि अजिंक्य पटेल साहब जो बीरिया के निवासी हैं और उनका शौक पहले से चला रहा है. अब डूंगरिया हमारे बीच नहीं रहा है. इसने कई बड़े अवॉर्ड प्राप्त किए हैं. इसने सभी का नाम ऊंचा किया. इस बैल की वजह से ही डूंगरिया ग्रुप चलता है और आगे भी चलता रहेगा.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें