Last Updated:
Sagar News: बेस्ट कैडेट कंपटीशन में बीएएलएलबी की छात्रा ने ऑल इंडिया में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है क्योंकि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की 7th बटालियन में ऐसा पहली बार हुआ है.
Pratha Umath NCC Best Cadet: मध्य प्रदेश की इकलौती डॉक्टर हरिसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंटों ने इस बार कमाल कर दिया. बेस्ट कैडेट कंपटीशन में बीएएलएलबी की छात्रा ने ऑल इंडिया में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है क्योंकि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की 7th बटालियन में ऐसा पहली बार हुआ है. जो बेस्ट कैडेट में इंडिया लेवल तक कंपटीशन में पहुंची. इसके लिए उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा 75000 की राशि से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया है. इतना ही नहीं उनका जो आर्मी ऑफिसर बनने का सपना है उसमें भी इन्हें मदद मिलेगी. क्योंकि अब वह सीधा इंटरव्यू देने के लिए क्वालीफाई हो गई है. इंटरव्यू अच्छा रहा तो वह आर्मी ऑफिसर के रूप में सेलेक्ट हो सकती हैं.
दरअसल, प्रथा उमठ मध्य प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले राजगढ़ जिले की रहने वाली, इनके पिता गोविंद सिंह छोटे किसान हैं और आंवली गांव में खेती किसानी का काम करते हैं यहीं पर उनका पूरा परिवार है प्रथम ने अपने बड़े भाई राजवर्धन सिंह को देखकर एनसीसी में जाने की प्रेरणा मिली थी उन्होंने अप्रैल 2025 से इसको ज्वाइन किया और फिर लगभग 9 महीने तक इसकी कड़ी तैयारी करती रही 26 जनवरी 2026 को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इन्हें परेड में शामिल होने का मौका मिला. लेकिन यह सब आसान नहीं था क्योंकि शुरुआती समय में प्रथा एनसीसी कैडेट को ज्वाइन तो कर लिया था लेकिन ड्रिल से लेकर फायरिंग तक में कमजोर थी फायरिंग में तो 130 में से मात्र 17 नंबर ही आते थे लेकिन उन्होंने हिम्मत हारने की बजाय धैर्य बनाए रखा और फिर इस पर अधिक मेहनत अधिक समय देना शुरू किया और फिर नतीजा सबके सामने रहा.
कैसे की कम्पटीशन की तैयारी
प्रथा के मुताबिक, इस कम्पटीशन में इतने लेवल तक पहुंचाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ती है. बेस्ट कैडेट कम्पटीशन में फायरिंग, ड्रिल टेस्ट, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन होता है. सबसे पहले इंटर बटालियन कम्पटीशन में मैंने सफलता पाई. उसके बाद इंटर ग्रुप में कम्पटीशन में 53 कैडेट आए थे, जिनमें से सिर्फ 5 कैडेट सिलेक्ट किए गए. इसके बाद ग्रुप लेवल पर कम्पटीशन हुआ, जिसमें 3 कैडेट्स सेलेक्ट हुईं. इसके बाद आरडीसी के लिए सिलेक्शन में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ से सिर्फ प्रथा का सिलेक्शन हुआ. इसके बाद देश भर के एनसीसी के 17 डायरेक्टरेट में कम्पटीशन हुआ. जिसमें मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की इकलौती प्रथा उमठ थीं. वहां पर 17 कैडेट्स में हुए कम्पटीशन के बाद प्रथा को बेस्ट कैडेट में ऑल इंडिया दूसरा स्थान हासिल हुआ.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें