अशोकनगर जिले के ईसागढ़ खतौरा रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह पारसौल गांव के पास हुई। मृतक की पहचान पारसौल निवासी हरपाल पिता लोकपाल यादव (35) के रूप में हुई है। हरपाल अपनी किराना दुकान चलाता था। वह अपने घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक पेड़ से दातुन तोड़ रहा था, तभी खतौरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। कुछ आगे एक पेट्रोल पंप के पास वे कार की नंबर प्लेट निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी मृतक के परिजनों ने उसका पीछा कर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कार में ईसागढ़ के कुछ युवक सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही हरपाल के परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल हरपाल को तत्काल ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Source link