Last Updated:
Bhopal Hospital Viral Video: भोपाल से एक कथित अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग अस्पताल के बरामदे में सो रहा था, तभी वहां मौजूद एक गार्ड ने उसे लाठी से पीटना शुरू कर दिया. बुजुर्ग के साथ इस तरह की गई मारपीट को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
अस्पताल में सोते बुजुर्ग को मारते हुए सुरक्षा गार्ड (एआई फोटो)
भोपाल. भोपाल से एक कथित अमानवीय घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हमीदिया अस्पताल का है, जहां एक बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट की गई.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति अस्पताल के बरामदे में सो रहा था. इसी दौरान वहां तैनात एक गार्ड आता है और उसे उठाने के बजाय लाठी से पीटना शुरू कर देता है. बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन गार्ड लगातार उस पर वार करता रहता है. यह दृश्य बेहद संवेदनशील और चिंताजनक है, जिसे देखकर लोगों में गुस्सा भी देखा जा रहा है.
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया है. वहीं, कुछ लोग अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सवाल उठा रहे हैं.
प्रशासन ने नहीं की पुष्टि
हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. न तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट बयान जारी किया गया है और न ही प्रशासन ने इस मामले में पुष्टि की है कि वीडियो वास्तव में हमीदिया अस्पताल का ही है या नहीं.
फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं. News18 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें