Last Updated:
Burhanpur News: लोकल 18 की टीम ने जब किसान बाबूलाल महाजन से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेती से बड़ा लगाव था. अपने पिता से खेती करना सीखा है और कम लागत में एक ही जमीन पर तीन तरह की फसले लगाकर लाखों रुपए की कमाई करते हैं.
Triple cropping benefit: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसानों अक्सर नवाचार करते हैं. आज हम आपको लोनी के 70 वर्षीय किसान बाबूलाल की कहानी से रूबरू करा रहे हैं बाबूलाल का कहना है कि उन्होंने कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की. उन्हें खेती से बचपन से ही बड़ा लगाव था और अभी एक ही जमीन पर तीन तरह की फसले लगाकर लाखों रुपए की कमाई करते हैं. वो केला, मक्का और चने की खेती करते हैं, जिससे 8 लाखों रुपए की सालाना कमाई हो रही है. किसान का कहना है कि वो अपने क्षेत्र के 10 से अधिक लोगों को रोजगार भी देते हैं और उनका लक्ष्य अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देना है.
किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब किसान बाबूलाल महाजन से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेती से बड़ा लगाव था. उन्होंने अपने पिता से खेती करना सीखा है और कम लागत में एक ही जमीन पर तीन तरह की फसले लगाकर लाखों रुपए की कमाई करते हैं. बाबूलाल महाजन 10 एकड़ में खेती करते हैं जिससे उनकी ₹800000 सालाना कमाई हो जाती है. इसके अलावा खेत में 10 से अधिक लोगों को रोजगार देता हैं. उनके खेत में 6 महिला और चार पुरुष आज भी काम करते हैं और वो इनको 12 महीने रोजगार देते हैं.
एक ही जमीन पर तीन तरह की खेती
एक ही जमीन में एक वर्ष में तीन तरह की खेती की जाती है. उन्होंने केला मक्का और चना लगाया है. जिससे लागत भी कम लगती है और उत्पादन भी अच्छा होता है. उत्पादन अच्छा होने पर और क्वालिटी अच्छी आने पर भाव अच्छा मिलता है, जिससे साल भर की ₹800000 की कमाई हो जाती है. किसान का कहना है कि वे अच्छे बीजों का भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे उत्पादन अच्छा हो रहा है. अन्य किसान भी उनके पास इस नवाचार को देखने के लिए आते हैं और इस नवाचार की प्रशंसा भी करते हैं. जिला प्रशासन उन्हें इस नवाचार के लिए सम्मानित कर चुका है. 45 वर्षों से खेती की जा रही है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें