Last Updated:
मध्य प्रदेश के रायसेन से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां बेटे के करतूत की सजा उसके बाप को दी गई. आरोपियों ने 70 साल के बुजुर्ग को पेशाब पिलाई और मारपीट भी की. घिनौने कृत्य का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया.
बुजुर्ग को जबरन पिलाई पेशाब (AI तस्वीर)
रायसेन में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, जब आरोपियों ने बेटे की गलती पर बुजुर्ग पिता के साथ अमानवीय कृत्य किया और उसे जबरदस्ती बोतल में भरकर पेशाब पिलाई. आरोपी बुजुर्ग को कार में बिठाकर ले गए. फिर उसे मारा और गाली-गलौच भी की. बताया जा रहा है कि आरोपी बुजुर्ग की बेटा विदिशा जिले के शमशाबाद इलाके की नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था. इस मामले में नारायण बंजारा पर मामला भी दर्ज हुआ था.
आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ की घिनौती हरकत
लड़की पक्ष के लोगों ने बदला लेने के लिए बेटे के पिता को निशाना बनाया और लड़की को ढूंढने के बहाने बुजुर्ग को कार में बैठाकर ले गए. जब लड़की नहीं मिली, तो आरोपियों ने बुजुर्ग पर गुस्सा उतारा. फिर उन्हें जबरन पेशाब पिलाई, जब बुजुर्ग ने मना किया, तो उनकी खूब पिटाई कर दी. बाद में लड़की और बुजुर्ग का बेटा नारायण भी मिल गया. दोनों ही पक्ष बंजारा समुदाय के बताए जा रहे हैं. पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
पूरे मामले में बुजुर्ग पीड़ित ने DGP से की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के अनुसार, यह घटना 7 मार्च की है, जबकि वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है. पीड़ित की शिकायत पर सलामतपुर निवासी दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है. बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ जिले की पुलिस को भी सूचना दी गई है. गुरुवार को राजगढ़ पुलिस रायसेन पहुंची और पीड़ित को अपने साथ ले जाकर संबंधित थाने में FIR दर्ज करवाई गई.
मामले पर बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आत्महत्या कर लेंगे. न्याय के लिए उन्होंने राजगढ़ पुलिस से संपर्क किया है.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें