Last Updated:
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के डालमनगंज में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो वाहन में आग लगने से 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी मृतक मैहर स्थित मां शारदा धाम से मुंडन संस्कार कराकर अपने गांव लौट रहे थे. मृतकों में अधिकतर लोग मिर्जापुर के नरेरा थाना क्षेत्र के जिगना गांव के निवासी थे.
Mirzapur Accident News (शिवेंद्र सिंह): उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ के पास मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक का ढलान पर अचानक ब्रेक फेल हो गया और वह बेकाबू होकर सामने चल रही गाड़ियों से टकरा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक बोलेरो वाहन और फिर एक स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आगे चल रहे गिट्टी से भरे बड़े ट्रक और सड़क के डिवाइडर के बीच फंस गए. इसके बाद गाड़ियों में अचानक आग लग गई और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया.
सवार लोगों को बाहर आने का मौका न मिला
आग इतनी तेजी से फैली कि बोलेरो और कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला. देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में बदल गए और 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक परिवार मैहर स्थित मां शारदा धाम में मुंडन संस्कार कराकर अपने गांव लौट रहे थे. इस हादसे में जान गंवाने वालों में दो लोग मध्य प्रदेश के सतना जिले के हैं, जबकि बाकी सभी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के जिगना और नरेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मिर्जापुर के जिलाधिकारी ने 11 लोगों के जिंदा जलकर मरने की पुष्टि की है. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें