राजस्थान के खिलाड़ी पर चला मैच रेफरी का डंडा, इस हरकत के लिए लगा फाइन

राजस्थान के खिलाड़ी पर चला मैच रेफरी का डंडा, इस हरकत के लिए लगा फाइन


होमखेलक्रिकेट

राजस्थान के खिलाड़ी पर चला मैच रेफरी का डंडा, इस हरकत के लिए लगा फाइन

Last Updated:

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर मैच फीस का 10 प्रतिशतक का जुर्माना लगा है. इसके अलावा उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. बर्गर को ये सजा मैच में विकेट लेने के बाद लखनऊ के खिलाड़ी के साथ आक्रमक बातचीत को लेकर मिली है. बर्गर ने मैच में राजस्थान के लिए 2 विकेट लिए.

Zoom

राजस्थान रॉयल्स के नांद्रे बर्गर पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 159 रन बनाकर लखनऊ सुपरजायंट्स को 40 रन से हरा दिया. मैच में टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही, लेकिन गेंदबाजी में खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया. टीम के लिए सबसे ज्यादा जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर ने भी दो-दो विकेट लिए. हालांकि, टीम के लिए दमदार खेल दिखाने वाले बर्गर पर मैच के बाद रेफरी का डंडा चल गया.

दरअसल, नांद्रे बर्गर पर मैच फीस का 10 प्रतिशत फाइन के साथ एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है, जिससे उनके प्रदर्शन की चमक छोड़ी फीकी पड़ गई. बर्गर को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल-1 के अपराध का दोषी पाया गया, जिसमें ऐसी भाषा, हरकत या हावभाव का प्रयोग करना शामिल है जो किसी अन्य खिलाड़ी का अपमान करते हैं या उससे आक्रामक प्रतिक्रिया उत्पन्न कर सकते हैं. बर्गर ने विकेट के बाद मैच में आक्रमक अंदाज में जश्न मनाया था.

पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है राजस्थान

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार शुरुआत की है. लीग में टीम ने अबतक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसने 5 में जीत दर्ज की है और अब वह 10 पॉइंट के साथ टेबल मे दूसरे स्थान पर है. पंजाब किंग्स 6 मैच में 11 अंक लेकर टेबल में टॉप पर है. पंजाब इस सीजन में एकमात्र ऐसी टीम है जिसे एक भी मैच में हार नहीं मिली है.

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार झेलने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की बात करें तो उसकी हालत खराब हो गई है. ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम इस सीजन में अबतक 7 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे सिर्फ 2 में जीत मिली है और वह पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर फिसल गई है. ऐसे में अब लखनऊ को यहां से दमदार खेल दिखाना होगा ताकि वह प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर सके.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link