AIMIM जिलाध्यक्ष पद के लिए 5-7 लाख का ऑडियो वायरल: पार्टी ने बताया साजिश, नाम उछालने पर बुरहानपुर पुलिस से FIR की मांग – Burhanpur (MP) News

AIMIM जिलाध्यक्ष पद के लिए 5-7 लाख का ऑडियो वायरल:  पार्टी ने बताया साजिश, नाम उछालने पर बुरहानपुर पुलिस से FIR की मांग – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने एक कथित व्हाट्सएप ऑडियो वायरल होने के मामले में गुरुवार को पुलिस में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस ऑडियो में जिलाध्यक्ष का पद 5 से 7 लाख रुपए में देने का दावा किया गया था।

.

कुछ दिनों पहले वायरल हुए इस ऑडियो में दो व्यक्तियों के बीच बातचीत रिकॉर्ड थी। इसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर कह रहा था कि यदि 5 से 7 लाख रुपए दिए जाएं, तो बुरहानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। बातचीत के दौरान अधिवक्ता जहीर उद्दीन और दो अन्य लोगों के नाम भी लिए गए थे, जिन्हें पैसा लेकर पद देने की बात कही गई थी।

लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग इस मामले को लेकर पार्टी ने आक्रोश व्यक्त किया था। गुरुवार को एआईएमआईएम के नेता जहीर उद्दीन और नफीस मंशा खान कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने ऑडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दी।

शिकायत में एआईएमआईएम नेता नफीस मंशा खान ने कहा कि कथित ऑडियो में जिन लोगों के नाम (जहीर उद्दीन, इमरान, हाशमी) लिए गए हैं, वह पार्टी से जुड़े हैं जबकि जो लोग बातचीत कर रहे हैं उनका एमआईएम से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह एआईएमआईएम को बदनाम करने की साजिश है। खान ने यह भी कहा कि ऑडियो में बात करने वाले दोनों व्यक्तियों का भी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इस मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link