Last Updated:
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में निंबोल गांव में पानी की पूर्ति का एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जो दूसरों के लिए मिसाल बन गया है. इस गांव में लगभग हर घर में एक कुआं मौजूद है और यहां के युवा भी कुआं बनाने को लेकर अपना रुझान दिखाते हैं. जब भी मकान या कुछ भवन निर्माण करते हैं, तो साथ में कुआं भी खुदवाते हैं.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज भी कई गांव ऐसे हैं, जिनकी देश-विदेश तक पहचान है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का निंबोल गांव एक ऐसा गांव है. यहां पर जितने मकान है उससे अधिक कुएं हैं यहां पर कभी भी जल संकट की स्थिति नहीं बनती है. गांव के लोगों का कहना है कि पहले बहुत कम कुएं थे लेकिन जैसे-जैसे लोगों की जरूरतें बढ़ती जा रही हैं. हर व्यक्ति ने अपने घर में कुआं खुदवाना शुरू कर दिया. आज गांव में करीब 600 से अधिक मकान हैं और यहां पर करीब 700 कुएं हैं. आज की युवा पीढ़ी भी कुएं बनाने के लिए सबसे आगे है. अभी 3 सालों में करीब 200 से अधिक कुएं गांव में बनाए गए हैं.
ग्रामीणों ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को गांव में रहने वाले पप्पू पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर जिले का निंबोल गांव एक ऐसा गांव है कि यहां पर जितने मकान हैं. उससे अधिक कुएं हो गए हैं. यहां पर हर घर में एक कुआं है और यहां के युवा भी अब कुआं बनाने को लेकर अपना रुझान दिखाते हैं, जब भी मकान या कुछ भवन का निर्माण करते हैं तो उनके द्वारा अपनी पानी की पूर्ति करने के लिए कुआं जरूर खुदवाया जाता है, क्योंकि कुआं जिस घर में रहता है. वहां पर कभी भी पानी की किल्लत नहीं होती है, इसलिए पहले बुजुर्ग पानी बचाने के लिए काम करते थे. अब बुजुर्गों से प्रेरित होकर युवा भी इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं. गांव में अभी हाल फिलहाल में करीब 600 से अधिक मकान हैं और 700 कुएं मौजूद हैं.
पानी की नहीं होती कभी-कभी कमी
गांव के प्रवीण पाटिल बताते हैं कि इस गांव में आज तक पानी की किल्लत नहीं हुई है. क्योंकि हर घर में कुआं है यहां पर जब भी बड़े आयोजन आसपास के गांव में भी होते हैं, तो लोग हमारे यहां से पानी लेकर जाते हैं और गर्मी के समय में आसपास के गांव में जब जल संकट होता है, तो हमारे गांव से ही लोग बैल गाड़ियों पर पानी भी ले जाते हैं और पानी की पूर्ति को पूरा करते हैं, तो वहीं खेतों में भी हमारे यहां से पानी ले जाकर फसलों को डाला जाता है. इसलिए हमारे गांव को कुएं वाला गांव भी कहा जाता है.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें