MP में SC और ST आयोग के अध्यक्षों का ऐलान, किसे मिली जिम्मेदारी? CM मोहन यादव की हरी झंडी

MP में SC और ST आयोग के अध्यक्षों का ऐलान, किसे मिली जिम्मेदारी? CM मोहन यादव की हरी झंडी


Last Updated:

मुख्यमंत्री मोहन यादव की हरी झंडी के बाद मध्यप्रदेश के निगम मंडलों में नियुक्तियां कर दी गई हैं. इनमें अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग में पूर्व विधायकों को नियुक्त किया गया है. माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से सरकार के कामकाज में तेजी आ सकती है. इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी इन नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

Zoom

MP में SC और ST आयोग के अध्यक्षों का ऐलान

रिपोर्ट-आचार्य शिवकांत

मध्य प्रदेश सरकार ने लंबे इंतजार के बाद निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रदेश की मोहन सरकार ने कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया है. वहीं रामलाल मालवीय और बारेलाला अहिरवार को इसका सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा रामलाल रौतेल मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बने हैं. जबकि इसके सदस्य के तौर पर भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे की नियुक्ति की गई है.

गोटेगांव के पूर्व विधायक हैं कैलाश जाटव
कैलाश जाटव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और अब एक बार फिर से वह सुर्खियों में बने हुए हैं. अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2003 में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में की. इसके बाद 2005 में प्रदेश उपाध्यक्ष और 2008 से लगातार प्रदेश महामंत्री के रूप में संगठन में मजबूत पकड़ बनाई. 2013 में नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक चुने गए. हालांकि 2018 के चुनाव में उन्हें कांग्रेस के एनपी प्रजापति से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब अप्रैल 2026 में उन्हें मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे उनके राजनीतिक कद और अनुभव पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है. वह आयुष पद्धति के चिकित्सक हैं.

कौन हैं रामलाल रौतेल?
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद आसीन होने वाले रामलाल रौतेल जमीनी नेता माने जाते हैं और उनके पास अपार अनुभव मौजूद है. छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करते हुए वह सरपंच बने, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य बने. फिर वह साल 2003 में पहली बार अनूपपुर सीट से पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद साल 2013 में दोबारा विधायक बने थे. वह साल 2010 में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं. वहीं साल 2023 में उन्होंने कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link