Last Updated:
Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन कुछ लोगों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. विरोधियों का दबाव और साजिशें तेज हो सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा. पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद उलझ सकते हैं और रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार यह समय सतर्क रहने का संकेत दे रहा है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल कई बार जीवन में अस्थिरता और परेशानियां बढ़ा देती है. विशेष रूप से जब बुध ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं, तो बुद्धि, वाणी और व्यापार से जुड़े मामलों में उलझनें और नुकसान देखने को मिल सकता है. यह बदलाव कई राशियों के लिए चुनौतियां, मानसिक तनाव और आर्थिक दबाव लेकर आता है. कुछ लोगों के काम बिगड़ सकते हैं, रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है. इस समय लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी होगा.
उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योति आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वे यहां 15 मई 2026 तक रहेंगे. मेष राशि में पहले से ही सूर्यदेव विराजमान है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति के बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे बेहद ही संयोग माना जाता है. बुध का मेष राशि में गोचर इन तीन राशियों के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. जो कई परेशानी बड़ा सकता है. आइए जानते है वह राशि और कुछ अचूक उपाय.
तीन राशियों को रहना होगा सावधान
वर्षभ – इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर प्रतिकूल परिणाम दे सकता है. आने वाले दिनों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं और पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं. कार्यक्षेत्र में बाधाएं, हानि और असफलता के संकेत मिल रहे हैं. मानसिक तनाव बढ़ेगा, जिससे सही निर्णय लेना मुश्किल होगा। जल्दबाजी में उठाया गया कोई भी कदम नुकसानदायक साबित हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण न रखने से रिश्तों में तनाव, विवाद और दूरी बढ़ सकती है, यहां तक कि कानूनी परेशानी भी खड़ी हो सकती है.
कर्क – इस राशि के लोगों के लिए बुध का बदलाव चुनौतीपूर्ण समय का संकेत दे रहा है. मानसिक अशांति और तनाव बढ़ने से कामकाज प्रभावित हो सकता है. व्यापार में हानि के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा. किसी भी निवेश या पैसों के लेनदेन में लापरवाही भारी पड़ सकती है. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदेह साबित हो सकता है. साथ ही वाहन चलाते समय जरा सी असावधानी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए बेहद सतर्क रहें.
मीन – बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव इस राशि के जातकों के लिए थोड़ा कठिन समय लेकर आ सकता है. आर्थिक मामलों में अस्थिरता महसूस हो सकती है, इसलिए बेवजह खर्च करने से बचना बेहद जरूरी रहेगा. आपकी वाणी इस दौरान अहम भूमिका निभाएगी क्योंकि छोटी सी गलती भी रिश्तों में तनाव बढ़ा सकती है. परिवार या करीबी लोगों से मतभेद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लें ताकि परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ने न सके.
जरूर करें ये उपाय
इन तीनों राशियों के जातकों को अशुभ परिणामों को कम करने के लिए गणेश भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इसके साथ ही गणपति महाराज को हरे रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए और रोजाना पशुओं को हरा चारा खिलाने के साथ-साथ हरी रंग की वस्तुओं का दान गरीबों में करना चाहिए.