नायक फिल्म से पहचान बनाने वाले हनीफ खान, अब बुरहानपुर में गढ़ रहे स्थानीय कलाकार

नायक फिल्म से पहचान बनाने वाले हनीफ खान, अब बुरहानपुर में गढ़ रहे स्थानीय कलाकार


Last Updated:

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लालबाग क्षेत्र में रहने वाले हनीफ खान एक ऐसे कलाकार है कि उन्होंने नायक फिल्म में अनिल कपूर के साथ विलन का रोल किया था. वहां से वह इतने फेमस हुए कि उन्होंने अब अपने स्थानीय लोगों को कलाकार बनने के लिए स्थानीय भाषा में ही शॉर्ट फिल्में और बड़े पर्दे की फिल्में बनाना शुरू कर दी है

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लालबाग क्षेत्र में रहने वाले हनीफ खान एक ऐसे कलाकार है कि उन्होंने नायक फिल्म में अनिल कपूर के साथ विलन का रोल किया था. वहां से वह इतने फेमस हुए कि उन्होंने अब अपने स्थानीय लोगों को कलाकार बनने के लिए स्थानीय भाषा में ही शॉर्ट फिल्में और बड़े पर्दे की फिल्में बनाना शुरू कर दी है. अभी हाल फिलहाल में उन्होंने तीन फिल्में बनाई है जो बड़े पर्दे पर लॉन्च भी हुई है.

यहां लोगों ने इन फिल्मों को काफी पसंद किया है अब उनके द्वारा शॉर्ट फिल्में भी बनाई जा रही है. स्थानीय लोगों को कलाकार भी बनाया जा रहा है उन्होंने अभी इन तीन फिल्मों में करीब 50 से अधिक लोगों को जोड़ा है जो अब एक बड़ी फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. उनके द्वारा सबसे अधिक नशे से संबंधित ऐतिहासिक स्थल से संबंधित फिल्में बनाई जा रही है.

कलाकार ने दी जानकारी 
टीम को कलाकार मोहम्मद हनीफ ने कहा कि मैं जब स्कूल पढ़ता था मुझे एक्टिंग का बहुत शौक था मुझे सब लोग हीरो हीरो बोलते थे तब मैने यह बात अपने परिवार के लोगों को बताइ तो परिवार के लोगों ने मुझे मुंबई जाने के लिए सजेस किया. मैं मुंबई पहुंचा. यहां पर एक्टिंग का कोर्स किया उसके बाद मुझे अनिल कपूर के साथ नायक फिल्म में विलेन का रोल करने का मौका मिला. वहां से मैं काफी फेमस हुआ वहां से लोगों ने मुझे बहुत पसंद करना शुरू किया अब मैं कई बड़े कलाकारों के साथ काम करने के बाद अपने स्थानीय कलाकारों को बड़े मंचों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा हूं. मेरे द्वारा फिल्में बनाई जा रही है. अभी तक 10 वर्षों में मैं कभी 50 से अधिक स्थानीय लोगों को कलाकार बना चुका हूं जो बड़ी फिल्में और शॉर्ट मूवी में काम कर रहे हैं.

बड़े पर्दे की बनाई गई दो फिल्में 
मोहम्मद हनीफ खान बताते हैं कि मेरे द्वारा बड़े पर्दे की दो फिल्में स्थानीय कलाकारों के साथ मिलकर बनाई गई है. जिसमें काला फिल्म नशे पर बनाई गई है काला टू भी नशे पर ही आधारित है तो वहीं अब मैं एक तीसरी फिल्म अपने ऐतिहासिक स्थलों को लेकर बना रहा हूं.



Source link