पंजाब के शेरों को स्टब्स की ललकार! ‘किंग्स’ का विजयरथ रोकने की भरी हुंकार

पंजाब के शेरों को स्टब्स की ललकार! ‘किंग्स’ का विजयरथ रोकने की भरी हुंकार


होमखेलक्रिकेट

पंजाब के शेरों को स्टब्स की ललकार! ‘किंग्स’ का विजयरथ रोकने की भरी हुंकार

Last Updated:

tristan stubbs refused batting tension: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 24 अप्रैल को दिन के मुकाबले में आमने-सामने होंगी. इस सीजन में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है. दिल्ली को 6 मैचों में सिर्फ तीन ही जीत मिली हैं, जबकि पंजाब जीत के रथ पर सवार है. पंजाब ने 6 में से 5 मैच जीते हैं. एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. ऐसे में दिल्ली के सामने पंजाब को रोकने की मुश्किल चुनौती होगी.

Zoom

ट्रिस्टन स्टब्स ने दिया बड़ा बयान.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को अब तक कोई भी टीम हराने में कामयाब नहीं हुई है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 5 जीत मिली हैं. एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. पंजाब की टीम अपने अगले मुकाबले में 24 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ इस विजयी अभियान को बरकरार रखने उतरेगी. दूसरी ओर, दिल्ली के सामने पंजाब को रोकने की बड़ी चुनौती होगी. दिल्ली की टीम अपनी चौथी जीत ढूंढ रही है. इस मुकाबले से पहले दिल्ली के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर हो रही चिंता को कम करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन इसलिए खराब लग रहा है क्योंकि इस सीजन में वे हर मैच में लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने माना कि वे अभी तक कोई ‘परफेक्ट’ पारी नहीं खेल पाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने छह में से तीन मैच जीते हैं और तीन हारे हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक किसी टीम को लक्ष्य नहीं दिया है. स्टब्स का मानना है कि इसी वजह से उनकी बल्लेबाजी को लेकर लोगों की राय बनी है.

स्टब्स ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हमारा प्रदर्शन इसलिए खराब लग रहा है, क्योंकि हम हर मैच में लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं. पिछले मैच में हमने एक ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे और हमारी बल्लेबाजी भी बहुत अच्छी नहीं रही थी. फिर भी हम 190 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे.’ उन्होंने कहा, ‘हमने अभी तक कोई परफेक्ट पारी नहीं खेली है, लेकिन हमने छह में से तीन मैच जीते हैं. यहां तक कि जिन मैचों में हम हारे हैं, उनमें भी हमने 190 रन बनाए हैं.’

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link