Last Updated:
पन्ना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तेंदुआ और बछड़ा कुएं में गिर गए, लेकिन हैरान की बात ये रही कि कुएं के अंदर तेंदुए ने बछड़े को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और दोनों आपस में खेलते रहे. बाद में इन दोनों को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया. अब इनकी अनोखी दोस्ती पर सभी हैरान हो रहे हैं.
कुएं में 15 घंटे तक साथ में रहे तेंदुआ और बछड़ा
रिपोर्ट-गनेश प्रसाद
पन्ना जिले के रैपुरा रेंज के ग्राम मक्केपाला में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. जहां एक तेंदुआ और बछड़ा करीब 15 घंटे तक एक ही कुएं में फंसे रहे. हैरानी की बात यह रही कि शिकारी माने जाने वाले तेंदुए ने बछड़े को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. इस दौरान बछड़े ने तेंदुए की पीठ की सवारी की. वहीं तेंदुए ने भी बछड़े को खूब प्यार दुलार किया. वन विभाग ने सूझबूझ से रेस्क्यू कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला.
15 घंटे तक साथ में रहे तेंदुआ और बछड़ा
जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के दक्षिण वनमंडल क्षेत्र की रैपुरा रेंज अंतर्गत अलौनी बीट के ग्राम मक्केपाला में वन विभाग ने एक बेहद अनोखा और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया. यहां एक तेंदुआ और एक बछड़ा एक ही कुएं में गिर गए थे और करीब 15 घंटे तक साथ फंसे रहे. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि तेंदुआ, जो सामान्यतः बछड़े का शिकारी माना जाता है. उसने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. बल्कि कई बार बछड़ा तेंदुए की पीठ पर बैठता तो कभी तेंदुआ उसके पास जाकर उसे चाटता नजर आया. तेंदुआ भी शांत बना रहा और दोनों ने दोस्त बनकर कुएं में 15 घंटे का समय गुजारा. यह दोस्ती अब मिसाल बन गई है.
सीढ़ी से बाहर आए दोनों जानवर
वहीं वन विभाग ने लकड़ी के लट्ठों और रस्सियों से अस्थायी सीढ़ी तैयार की, जिससे तेंदुआ सुरक्षित बाहर निकल सका. पूरी रणनीति इस तरह बनाई गई कि बाहर निकलते ही तेंदुआ गांव की ओर न जाकर सीधे जंगल की तरफ चला जाए. वहीं बछड़े को भी सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी मां से मिलवा दिया गया.
दक्षिण पन्ना के डीएफओ अनुपम शर्मा ने कहा कि सुबह हमें जानकारी मिली एक कुएं में बछड़ा और तेंदुआ गिर गए. उसे निकालने के लिए हमारी टीम ने एक सूझबूझ भरा निर्णय लिया. जब दोनों कुएं में थे, तब आपस में खेल रहे थे. कुएं के अंदर तेंदुए ने बछड़े को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. तेंदुए को निकालने के बाद हमने बछड़े को बाहर निकाला.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें