मड़वास स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेनों के ठहराव की मांग: क्षेत्रवासियों ने रेल मंत्री के नाम दिया ज्ञापन; व्यापार और आवागमन को मिलेगा बढ़ावा – Sidhi News

मड़वास स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेनों के ठहराव की मांग:  क्षेत्रवासियों ने रेल मंत्री के नाम दिया ज्ञापन; व्यापार और आवागमन को मिलेगा बढ़ावा – Sidhi News




सीधी जिले के मड़वास रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेनों के ठहराव की मांग अब जोर पकड़ रही है। शुक्रवार को रॉयल राजपूत संगठन मड़वास के अध्यक्ष लवकेश सिंह लकी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने रेलवे स्टेशन प्रबंधक को रेल मंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि मड़वास रेलवे स्टेशन, कटनी-चोपन रेलखंड पर सीधी जिले का एकमात्र रेलवे स्टेशन है। मड़वास न केवल मझौली जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। साप्ताहिक ट्रेनें के ठहराव के लिए मांग यहां तहसील और थाना मुख्यालय होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद, कई महत्वपूर्ण साप्ताहिक ट्रेनें मड़वास स्टेशन से गुजरती तो हैं, लेकिन उनका ठहराव यहां नहीं है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने धनबाद-मुंबई एलटीटी, कोलकाता-मदार, अहमदाबाद-कोलकाता, संतरागाछी-अजमेर, अजमेर-रांची और हावड़ा-भोपाल सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को मिलेगी सुविधा स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन ट्रेनों का मड़वास में ठहराव होने से जिले के लोगों को देश के विभिन्न बड़े शहरों से सीधा संपर्क मिल सकेगा। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और विकास को भी गति मिलेगी।



Source link