रतलाम में कक्षा 5 तक की 30 अप्रैल तक छुट्टी: बढ़ती गर्मी को देख कलेक्टर ने जारी किए आदेश; आने वाले दिनों में हीट वेव चलेगी – Ratlam News

रतलाम में कक्षा 5 तक की 30 अप्रैल तक छुट्टी:  बढ़ती गर्मी को देख कलेक्टर ने जारी किए आदेश; आने वाले दिनों में हीट वेव चलेगी – Ratlam News




रतलाम में गर्मी का असर तेज हो गया है। आगामी दिनों में हिट वेव चलने की संभवाना है। शुक्रवार को भी गर्म लू का असर बना रहा। तापमान भी 43.2 डिग्री पर जा पहुंचा है। इसको देखते हुए कलेक्टर मिशा सिंह ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के स्कूलों की 30 अप्रैल तक छुटि्टयां घोषित कर दी है। पूर्व मे 42 डिग्री तापमान होने पर स्कूलों के समय में परिवर्तन किया था। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से 12 बजे तक लग रहे थे। अब नए आदेश के तहत स्कूलों में प्री प्रायमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों की 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक छुट्‌टी घोषित कर दी है। यह आदेश सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए है। शेष कक्षाओं का स्कूल का समय यथावत रहेगा। टीचर भी स्कूलों में उपस्थित होकर विद्यालयीन कार्य करेंगे। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर
दिनांक अधिकतम न्यूनतम 24 अप्रैल 43.2 24.5 23 अप्रैल 42.0 24.0 22 अप्रैल 41.8 24.2 21 अप्रैल 42.0 26.6 20 अप्रैल 42.2 24.2



Source link