रायसेन-राजगढ़ पुलिस की दबिश,पेशाब पिलाने के मामले में 8 गिरफ्तार: शराब बोतल में भरकर पिलाने का आरोप; सभी को दबिश देकर पकड़ा – Raisen News

रायसेन-राजगढ़ पुलिस की दबिश,पेशाब पिलाने के मामले में 8 गिरफ्तार:  शराब बोतल में भरकर पिलाने का आरोप; सभी को दबिश देकर पकड़ा – Raisen News




रायसेन और राजगढ़ पुलिस ने बुजुर्ग के साथ अमानवीय कृत्य और उसे जबरन पेशाब पिलाने के मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।कार्रवाई दो दिनों तक चली संयुक्त धरपकड़ के बाद की गई। मामले के अनुसार, रायसेन निवासी एक बुजुर्ग के बेटे ने विदिशा जिले की एक नाबालिग लड़की को भगा लिया था। इसी रंजिश में लड़की पक्ष के लोग रायसेन पहुंचे और युवक के पिता को जबरन अपने साथ ले गए। आरोपियों ने बुजुर्ग को राजगढ़ जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र में ले जाकर उनके साथ मारपीट की और अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उन्हें शराब की बोतल में पेशाब भरकर पिलाया। आरोपियों ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बनाया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू की गई। चूंकि घटना की शुरुआत बुजुर्ग को रायसेन स्थित उनके घर से उठाने (अपहरण) के साथ हुई थी, इसलिए रायसेन कोतवाली में भी एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दबिश में यह गिरफ्तार हुए आरोपी पुलिस ने रायसेन, विदिशा और भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीरन उर्फ वीरेंद्र (19) निवासी विदिशा, धूलजी बंजारा (65), मलखान बंजारा (34), श्यामसिंह (32), खन्ना (32) निवासीगण ग्राम छातई जिला रायसेन, लक्ष्मण बंजारा (33), रोडजी बंजारा (42) निवासीगण ग्राम तलैया थाना शमशाबाद और मलखान पिता उधमसिंह (22) निवासी बरखेड़ी जिला भोपाल शामिल हैं। रायसेन के एडिशनल एसपी कमलेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और बुजुर्ग के साथ हुए अमानवीय कृत्य के मामले में रायसेन और राजगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। उन्होंने पुष्टि की कि रायसेन, विदिशा और भोपाल से कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कोतवाली में अपहरण और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। घटना राजगढ़ (ब्यावरा) में हुई थी, इसलिए दोनों जिलों की पुलिस ने मिलकर आरोपियों को दबोचा।



Source link