इंदौर के हीरानगर इलाके मे बदमाशो ने एक इंजीनियर को लूटने की कोशिश की। बदमाशो ने चाकू निकाला इस दौरान इंजीनियर गाडी छोडकर भाग गया। बदमाशो ने तब अपनी बाइक भगा दी। इसके बाद बदमाश वापस आए तब इंजीनियर दौडते हुए अपने घर की तरफ भाग गया। सीसीटीवी मे घटना कैद हुई है।
हीरानगर इलाके के कारसदेव नगर मे गुरूवार सुबह 6 बजे की यह घटना बताई जा रही है। इलाके मे रहने वाले शिवम चतुर्वेदी दवा कंपनी मे इंजीनियर के पद पर काम करते है। वह अपनी एक्टिवा से पोलोग्रांउड के लिए जा रहे थे। लूट के इरादे से खडे बदमाशो ने उसे आवाज दी। जब वह रूका तो पीछे बैठे बदमाश ने चाकू खोला। इस दौरान शिवम ने एक्टिवा छोड दी ओर सड़क पर दौड लगा दी।
बदमाश इस दौरान बाइक लेकर भाग गए। इसके बाद बदमाश बाइक पलटाकर वापस लाए। जिसमे शिवम घर की तरफ गली मे भाग गए। बाद मे उन्होने परिवार के लोगो को उठाया।
शिवम के परिवार के लोगो ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नही है। वही शिवम के पास मोबाइल ओर गले मे सोने की चेन थी। संभवत बदमाश वह लूटकर ले जाते।
सीसीटीवी फुटेज मे दिखी घटना
शिवम के घर पर ओर आसपास केमरे लगे है। जिसमे पूरी वारदात कैद हुई है। मामले मे गुरूवार रात शिवम ने पुलिस को जानकारी दी है।
Source link