उज्जैन आइए तो दाल बिस्किट जरूर चखिए, इसके स्वाद को 30 साल से कोई नहीं दे सका टक्कर!

उज्जैन आइए तो दाल बिस्किट जरूर चखिए, इसके स्वाद को 30 साल से कोई नहीं दे सका टक्कर!


X

उज्जैन का दाल बिस्किट जरूर चखिए, इसके स्वाद को 30 साल से कोई नहीं दे सका टक्कर

 

arw img

Ujjain Food: उज्जैन की धार्मिक पहचान के साथ यहां का स्वाद भी लोगों को खास अनुभव देता है. शहर से करीब 51 किलोमीटर दूर बड़नगर में मिलने वाला दाल बिस्किट (टिक्कड़) पिछले 30 साल से लोगों को आकर्षित कर रहा है. बड़नगर बस स्टैंड के पास 1993 में शुरू हुआ श्रीकृष्ण भोजनालय आज स्वाद प्रेमियों की पहली पसंद बन चुका है. जगदीश यादव द्वारा शुरू किए गए इस व्यंजन को एक राजस्थानी कर्मचारी की सलाह ने नई पहचान दी. खास तरीके से घी में गूंथे आटे को तवे और फिर कोयले की भट्टी में पकाकर कुरकुरा बनाया जाता है, जिसे देसी घी और दाल के साथ परोसा जाता है. आम लोगों के साथ कई नामी हस्तियां भी इसका स्वाद ले चुकी हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.



Source link