एग्जाम से 3 घंटे पहले ही पेपर हुआ लीक, डेढ़ हजार में हो रहा था खेल, मच गया हल्ला

एग्जाम से 3 घंटे पहले ही पेपर हुआ लीक, डेढ़ हजार में हो रहा था खेल, मच गया हल्ला


Last Updated:

ग्वालियर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एग्जाम से तीन घंटे पहले ही पेपर लीग हो गया. इसे सोशल मीडिया के माध्यम से 1000 से डेढ़ हजार रुपए में बेचा जा रहा था. फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया. जबकि पुलिस मास्टमाइंड की अभी भी तलाश कर रही है.

Zoom

ग्वालियर में पेपर हुआ लीक (AI तस्वीर)

ग्वालियर के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित डिप्लोमा फार्मेसी की परीक्षा का पेपर लीक करने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. झांसी रोड पुलिस ने पेपर बेचने में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक मास्टमाइंड आरोपी फरार हो गया है. यह गिरोह परीक्षा शुरू होने से करीब 3 घंटे पहले सोशल मीडिया के जरिए एक से डेढ़ हजार रुपए में पेपर बेच रहा था. वही पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर चौथे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

दरअसल ग्वालियर की झांसी रोड थाना क्षेत्र आरएनएस इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी, सिथौली में 6 अप्रैल की दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक डिप्लोमा फार्मेसी की हॉस्पिटल एंड क्लीनिक्ल फार्मेसी (पेपर कोड 8110) की परीक्षा थी. लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले सेंटर पर पेपर लीक होने का हल्ला मच गया था, जिसकी शिकायत RNS कॉलेज के केंद्राध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने पुलिस की थी.

कॉलेज के बाहर पेपर बेच रहा था छात्र
भूपेंद्र ने बताया था कि परीक्षा शुरू होने से पहले RGPV भोपाल में पदस्थ परीक्षा नियंत्रक योगेन्द्र राठौर को जितेन्द्र मिश्रा ने वीडियो भेज कर बताया कि परीक्षा शुरू नहीं हुई और केंद्र के बाहर मौजूद परीक्षार्थियों के पास पेपर पहुंच गया है. कॉलेज के बाहर डिप्लोमा फार्मेसी का चौथी वर्ष का छात्र अंकेश धाकड़ पेपर बेच रहा है. पेपर लीक करने में पुलिस ने अंकेश को राउंडअप किया तो उसने पुलिस पूछताछ में बताया की पेपर लीक करने और बेचने में उसके साथ जीतेश कुशवाह, अर्जुन धाकड़ सहित एक अन्य साथी भी शामिल है.

पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ा
इसके बाद पुलिस ने जीतेश कुशवाह, अर्जुन धाकड़ को भी धर दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया की उन्होंने 10 हजार रुपए में पेपर शिवनाथ कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर राज सक्सेना से खरीदा था और पेपर व्हाटसएप के जरिए उन्हें मिला था. पेपर खरीदने में खपाया पैसा वसूलने के लिए वह पेपर बेच रहा था. फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार मास्टरमाइंड राज सक्सेना की तलाश शुरू कर दी हैं.

पुलिस की तरफ से बताया गया है कि तीन आरोपियों को पकड़ा गया है और जल्द ही फरार आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूरे रैकेट का खुलासा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link