एमडी ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा: महिला सप्लायर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा नेटवर्क; 26 ग्राम ड्रग्स पकड़ाया – Indore News

एमडी ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा:  महिला सप्लायर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा नेटवर्क; 26 ग्राम ड्रग्स पकड़ाया – Indore News




इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को खजराना थाना क्षेत्र से अमान को 11 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। रिमांड पर लेकर की गई बैकट्रैकिंग पूछताछ में अमान ने एक महिला सप्लायर का नाम बताया। पुलिस ने पाकीजा रोड स्थित पटेल कट इलाके में घेराबंदी कर शुक्रवार को संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फिरदौस पिता अब्दुल सत्तार पटेल निवासी डॉक्टर कॉलोनी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। मुख्य आरोपी भी पकड़ाया पुलिस पूछताछ में सामने आया कि फिरदौस मैरिज ब्यूरो का काम करती है और 5वीं तक शिक्षित है। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र से नारायण सिंह पिता शंभू सिंह चौहान निवासी ग्राम जारोली जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को हिरासत में लिया। वह 9वीं तक पढ़ा है और खेती करता है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके जरिए ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के जुड़े होने की बात सामने आई है। नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस अमान, फिरदौस और नारायण सिंह से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में लगी है। खजराना पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और गिरफ्तारी की संभावना है।



Source link