Last Updated:
इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल को दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. यह मामला सितंबर 2025 में काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान सामने आया था. उन्होंने स्वीकार किया कि प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था. उस समय वो एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब के खिलाफ चेल्म्सफोर्ड में खेल रहे थे.
कोकीन का सेवन करके उतरे थे ब्रेसवेल, संन्यास के बाद लगा 2 साल का प्रतिबंध
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल को कोकीन के सेवन के चलते दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. यह मामला सितंबर 2025 में काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान सामने आया. ब्रेसवेल पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे. ब्रेसवेल ने स्वीकार किया कि उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था. उस समय वो एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब के खिलाफ चेल्म्सफोर्ड में खेल रहे थे.
ब्रेसवेल ने बताया कि पहले दिन के खेल के बाद और दूसरे दिन की शुरुआत से पहले उन्होंने कोकीन का सेवन किया था. पहले दिन उन्होंने दो विकेट भी लिए थे. 25 सितंबर को लिया गया उनका सैंपल पॉजिटिव आया और अगले महीने उन्हें इसकी जानकारी दी गई. दिसंबर के अंत तक, 35 साल के ब्रेसवेल ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी. क्रिकेट रेगुलेटर ने इसके बावजूद अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रखी और दो साल का प्रतिबंध लगाया, जो 24 नवंबर 2025 से शुरू होकर 23 नवंबर 2027 तक चलेगा. ब्रेसवेल ने इस सजा को स्वीकार कर लिया है.
Former New Zealand Test cricketer Doug Bracewell — who abruptly retired in December last year — has been banned for two years after he was caught with cocaine in his system. https://t.co/Fqi672W0xn