छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। 15 से अधिक वार्डों में नियमित जल सप्लाई बंद होने से आमजन परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कुछ नागरिक अपनी परेशानी लेकर छिंदवाड़ा सांसद तक भी पहुंचे और जल्द सुधार की मांग की। कांग्रेस का टंकी पर प्रदर्शन, हालात का किया निरीक्षण मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षदों और नेता प्रतिपक्ष हंस दाढ़े के नेतृत्व में प्रियदर्शनी पार्क स्थित पानी की टंकी पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नेताओं ने टंकी का निरीक्षण किया, जहां पानी नहीं होने से सप्लाई बाधित होने की स्थिति सामने आई। निरीक्षण के दौरान टंकी की सफाई व्यवस्था भी लचर पाई गई। टंकी में गंदगी नजर आने से पेयजल की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। महापौर से इस्तीफे की मांग, नगर सरकार पर हमला प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महापौर से इस्तीफे की मांग करते हुए नगर सरकार को पूरी तरह फेल बताया। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में जल संकट प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। नगर निगम में भाजपा की सरकार होने के बावजूद लगातार तीसरे दिन पानी की समस्या बनी हुई है। इससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है। विपक्ष ने जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
Source link