ड्राइवर की शर्मनाक हरकत! गंभीर मरीज को अस्पताल छोड़ने के एवज में महिला से धुलवाई एंबुलेंस

ड्राइवर की शर्मनाक हरकत! गंभीर मरीज को अस्पताल छोड़ने के एवज में महिला से धुलवाई एंबुलेंस


Last Updated:

Katni News: एंबुलेंस कर्मी पर आरोप है कि उसने न सिर्फ मरीज के परिजनों से पैसे लिए, बल्कि गाड़ी गंदी होने पर उन्हीं से सफाई भी करवाई. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Zoom

कटनी जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस धोती महिला.

Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ओर सड़क हादसे में घायल मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा था तो वहीं दूसरी ओर 108 एंबुलेंस का कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी भूलकर इंसानियत को तार-तार करता नजर आया. एंबुलेंस कर्मी पर आरोप है कि उसने न सिर्फ मरीज के परिजनों से पैसे लिए, बल्कि गाड़ी गंदी होने पर उन्हीं से सफाई भी करवाई. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, कटनी के ग्राम करेला के पास हुए सड़क हादसे में राहुल बर्मन (32) गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब उनकी हालत नाजुक बनी रही तो डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया. इसी दौरान कटनी जिला अस्पताल परिसर में मौजूद 108 एंबुलेंस का कर्मचारी, जिसका नाम मोहित बताया जा रहा है, आरोप है कि उसने मरीज के परिजनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया. जिसका वीडियो वायरल हो गया है.

तब महिला ने किया इशारा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला एंबुलेंस को धोती नजर आ रही है, जबकि मौके पर मौजूद कर्मचारी खड़ा होकर यह सब होता देख रहा है. वहीं, जब महिला से पूछे जाने पर कि एंबुलेंस क्यों धो रही हो तो वह ड्राइवर की ओर इशारा करते हुए बता रही कि इनके बोलने से गाड़ी साफ कर रही हूं.

अब लोग उठा रहे सवाल
वहीं घटना के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा साफ देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब अस्पतालों में इलाज के साथ-साथ परिजनों को ऐसी जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी?

करेंगे कठोर कार्रवाई
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने इस मामले कहा कि अभी किसी की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. फिर भी मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी हुई. 108 एंबुलेंस प्रभारी को उक्त मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा. जांच में बात सही पाई गई तो चालक के खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link