नर्मदापुरम में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार 26 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा ओएमआर पद्धति से दो सत्रों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक आयोजित होगी। जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2557 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मेंटेनेंस के कारण बिजली रहेगी बंद परीक्षा के दिन ही बिजली कंपनी आनंद नगर 11 केवी फीडर लाइन का मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते रविवार सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक रसूलिया क्षेत्र की कई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में विक्रमनगर, हनुमान नगर, न्यू हनुमान नगर, राघव नगर, अभिषेक नगर, राधे हाइट, रामनगर, चंदननगर, गोपालगंज, आशीर्वाद नगर, गौतम नगर, आशुतोष नगर, शिवाजी नगर, हंसराज कॉलोनी, एमपीबी कॉलोनी सहित अन्य इलाके शामिल हैं। हेलमेट अभियान आज से शुरू
नर्मदापुरम में पुलिस द्वारा 26 अप्रैल से हेलमेट अभियान की शुरुआत की जा रही है, जो 10 मई तक चलेगा। यह अभियान एसपी साईंकृष्णा एस थोटा के नेतृत्व में चलाया जाएगा। अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। निलंबित लाइसेंस की जानकारी पुलिस की POS मशीन में भी दिखाई देगी, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। यदि वाहन का मालिक और चालक अलग पाए जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में वाहन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा इस दौरान थाना स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, ताकि लोग हेलमेट के प्रति जागरूक हों।
Source link