मंडला में 55 हजार की अवैध शराब पकड़ी: 6 केस दर्ज, नर्मदा किनारे के ठिकानों और ढाबे पर कार्रवाई – Mandla News

मंडला में 55 हजार की अवैध शराब पकड़ी:  6 केस दर्ज, नर्मदा किनारे के ठिकानों और ढाबे पर कार्रवाई – Mandla News




मंडला में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई की है। शुक्रवार रात और शनिवार को नर्मदा किनारे कई जगहों पर छापे मारे गए, जिसमें करीब 55 हजार रुपए की शराब जब्त की गई है। टीम ने मूडीज मून ढाबा और गोंझी इलाके में दबिश दी। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध देसी-विदेशी शराब और हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब पकड़ी गई। शराब जब्त और लाहन किया नष्ट कार्रवाई के दौरान विभाग ने 37.6 लीटर विदेशी शराब और 15 लीटर कच्ची शराब अपने कब्जे में ली। इसके अलावा, शराब बनाने के लिए छिपाकर रखे गए 160 डब्बे महुआ लाहन को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया। 6 लोगों पर केस दर्ज अवैध शराब की बिक्री और निर्माण करने वालों के खिलाफ आबकारी कानून के तहत कुल 6 केस दर्ज किए गए हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि शराब माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।



Source link