मैहर में स्कॉर्पियो से हाइवे जाम, दो पर केस: पुलिस ने किया वाहन जब्त; ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज – Maihar News

मैहर में स्कॉर्पियो से हाइवे जाम, दो पर केस:  पुलिस ने किया वाहन जब्त; ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज – Maihar News




मैहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्कॉर्पियो लगाकर यातायात बाधित करने के आरोप में मैहर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई भी की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात सीमेंट फैक्ट्री के सामने हुई। आरोपी शुभम बडगइयां (निवासी गिरगिटा) और शुभम चौरसिया (पुत्र राधेश्याम चौरसिया) अपनी स्कॉर्पियो (क्रमांक एमपी 19 जेडबी 7445) से सड़क पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी को सड़क पर लगाकर यातायात बाधित किया और हंगामा करने लगे। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनकी स्कॉर्पियो जब्त कर थाने ले गई। प्राथमिक पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद, पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। हाइवे पर यातायात बाधित करने और गाली-गलौज करने के लिए बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, नशे में वाहन चलाने के आरोप में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी प्रकरण बनाया गया है। इस मामले का चालान न्यायालय में पेश किया जाएगा और जब्त वाहन थाने में खड़ा किया गया है।



Source link