Last Updated:
₹55 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई Mercedes CLA Electric भारत की सबसे चर्चित प्रीमियम EV बन सकती है. 792KM तक की लंबी रेंज, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, MBUX हाइपरस्क्रीन और एडवांस ADAS फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं. क्या ये EV सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट करेगी? जानिए इसके फीचर्स, बैटरी और परफॉर्मेंस की पूरी डिटेल इस खबर में.
Mercedes CLA Electric की इंडियन मार्केट में एंट्री.
जर्मन लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान CLA EV को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹55 लाख रखी गई है. ये कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक सेडान मानी जा रही है और प्रीमियम EV सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है.
इस कार को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनमें स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज विकल्प शामिल हैं. शानदार डिजाइन, हाई-टेक केबिन, लंबी रेंज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ ये कार भारतीय ग्राहकों को एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक अनुभव देने का दावा करती है. आइए इसकी डिजाइन से लेकर रेंज तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
नई CLA Electric का डिज़ाइन काफी फ्यूचरिस्टिक और एयरोडायनामिक है. इसमें कूपे-स्टाइल बॉडी दी गई है जो इसे स्पोर्टी लुक देती है. फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल के साथ स्टार-पैटर्न एलिमेंट्स और कनेक्टेड LED DRLs दिए गए हैं, जो इसे एक यूनिक पहचान देते हैं. फ्लश डोर हैंडल, स्लोपिंग रूफलाइन और 18-इंच के अलॉय व्हील्स इसके प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाते हैं. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और स्टार डिजाइन इसे और आकर्षक बनाते हैं.
कार का इंटीरियर बेहद लग्जरी और टेक-लोडेड है. इसमें MBUX हाइपरस्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें बड़ा 14-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और को-ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है. केबिन में प्रीमियम मैटेरियल्स, एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम फील देता है. इसके अलावा फेस रिकग्निशन, वॉयस असिस्टेंट और OTA अपडेट्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
फीचर्स और सेफ्टी
CLA Electric में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो/एपल कारप्ले, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और AI-बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है. इसके अलावा इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और लेवल-2 ADAS जैसे स्मार्ट ड्राइविंग फीचर्स भी मिलते हैं.
सेफ्टी के मामले में ये कार काफी एडवांस है. इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और ADAS फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं.
बैटरी, मोटर और रेंज
Mercedes CLA दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है. स्टैंडर्ड वेरिएंट में 58 kWh बैटरी दी गई है, जो लगभग 542 किमी की रेंज देती है. वहीं लॉन्ग रेंज वेरिएंट में लगभग 85.5 kWh बैटरी मिलती है, जो 792 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है. इसमें रियर-व्हील ड्राइव सेटअप और करीब 224hp से 272hp तक की पावर देने वाला इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. ये कार 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 6.7 से 7.5 सेकंड में पकड़ सकती है और 800V फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देती है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें