MP में 8 IAS अफसरों को ट्रेनिंग के बाद पहली जिम्मेदारी, इन जिलों में कर दी गई पोस्टिंग

MP में 8 IAS अफसरों को ट्रेनिंग के बाद पहली जिम्मेदारी, इन जिलों में कर दी गई पोस्टिंग


Last Updated:

मध्य प्रदेश को 8 नए प्रोबेशनरी IAS अधिकारी मिले हैं. इन नियुक्तियां अलग-अलग जिलों में की गई हैं. इन नियुक्तियों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कामकाज को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है. नए अधिकारी जमीनी स्तर पर काम करते हुए शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Zoom

मध्यप्रदेश को मिले 8 नए प्रोबेशनरी IAS अधिकारी (AI तस्वीर)

मध्य प्रदेश प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने के लिए राज्य को 2025 बैच के 8 नए प्रोबेशनरी IAS अधिकारी मिले हैं. मसूरी स्थित प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है. सभी अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है, जहां वे जिला प्रशासन की जिम्मेदारियों को संभालने के साथ-साथ अनुभव भी हासिल करेंगे.

अहम जिलों में की गई है तैनाती
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों की पोस्टिंग झाबुआ, धार, बड़वानी और सिंगरौली जैसे अहम जिलों में की गई है. इसके अलावा कटनी, खंडवा, मंडला और बैतूल जिलों में भी इनकी तैनाती की गई है. सरकार का मानना है कि युवा और प्रशिक्षित अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी. सहायक कलेक्टर के रूप में ये अधिकारी राजस्व मामलों की निगरानी, कानून-व्यवस्था में सहयोग, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता की समस्याओं के समाधान जैसे अहम कार्यों में योगदान देंगे.

नए अधिकारियों के लिए प्रशासनिक ढांचा करीब से समझने का मौका
सहायक कलेक्टर (Assistant Collector) जिला प्रशासन में एक अहम पद होता है. यह आमतौर पर नए IAS अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी होती है, जहां वे जिले के कामकाज को सीखते और संभालते हैं. यह उनके करियर का शुरुआती और अहम चरण होता है, जहां वे जिले के प्रशासनिक ढांचे को करीब से समझते हैं.

किस अधिकारी को मिला कौन-सा जिला:

1. आयुषी बैसल – झाबुआ
2. आशी शर्मा – धार
3. माधव अग्रवाल – बड़वानी
4. सौम्या मिश्रा – सिंगरौली
5. रालोक बांकेर – कटनी
6. शिप्रा खांडे – खंडवा
7. खोबे पूरणजन मनासाहेब – बैतूल
8. शैलेन्द्र चौधरी – मंडला

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link