आज 7 केंद्रों पर MPPSC प्रीलिम्स की परीक्षा: सेंटर पर 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य; थ्री-लेयर सिक्योरिटी से होगी जांच – Seoni News

आज 7 केंद्रों पर MPPSC प्रीलिम्स की परीक्षा:  सेंटर पर 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य; थ्री-लेयर सिक्योरिटी से होगी जांच – Seoni News




जिले में आज मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा ओएमआर पद्धति से दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगा। इसके लिए जिले में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई है। इसमें परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से जांच शामिल है। अभ्यर्थियों की भौतिक तलाशी भी अनिवार्य होगी। ट्रांसजेंडर को वीक्षक चुनने का विकल्प प्रशासन ने परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अनुमत और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा। जांच प्रक्रिया के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष वीक्षक और महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला वीक्षक द्वारा अलग-अलग केबिन में की जाएगी। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार महिला या पुरुष वीक्षक चुनने का विकल्प दिया गया है। केंद्रों पर CCTV-बायोमेट्रिक से सख्त निगरानी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में केवल बॉल पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पूरी तरह वर्जित रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली और वीओआईपी जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं भी लागू की गई हैं। यह सुनिश्चित करेगा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रहे। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



Source link