इंदौर में दंपती की कार रोककर बदमाश ने डंडा लहराया: गाड़ी टकराने की बात कहकर वसूली की कोशिश; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – Indore News

इंदौर में दंपती की कार रोककर बदमाश ने डंडा लहराया:  गाड़ी टकराने की बात कहकर वसूली की कोशिश; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – Indore News




इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में बांगड़दा रोड पर शुक्रवार को एक बदमाश ने कार में बैठे दंपती, उनकी दो वर्षीय बच्ची पर डंडे से हमला करने की कोशिश की। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। एरोड्रम पुलिस के अनुसार, उज्जैन के नागदा निवासी अंकित सैनी अपनी पत्नी संध्या और दो वर्षीय बेटी के साथ रिश्तेदार को शादी का कार्ड देने बांगड़दा क्षेत्र आए थे। इसी दौरान कालका माता मंदिर चौराहे पर एक बदमाश ने उनकी कार रोक ली और हाथ में डंडा लेकर खड़ा हो गया। आरोपी ने कार से टक्कर लगने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान कार में बैठी महिला घबरा गई और उसने हाथ जोड़कर आरोपी से छोड़ने की गुहार लगाई। परिवार ने कार के अंदर से पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान मंगल शर्मा, निवासी दुर्गा कॉलोनी के रूप में की है। उसके घर दबिश दी गई, लेकिन वह वहां नहीं मिला। आरोप है कि आरोपी जानबूझकर वाहन से टकराव का बहाना बनाकर विवाद खड़ा करता है और कार सवार लोगों को धमकाकर पैसे वसूलने की कोशिश करता है।



Source link