Last Updated:
Seoni News: सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज पांच दिन बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इससे परिजन गहरे सदमे में हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सिवनी में शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन की संदिग्ध मौत
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज पांच दिन बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इससे परिजन गहरे सदमे में हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
छपारा थाना अंतर्गत देवतामऊ गांव निवासी कविता धुर्वे की शादी 22 अप्रैल को धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद 25 अप्रैल को उसकी विदाई हुई और वह अपने ससुराल जा रही थी. लेकिन रास्ते में ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उसे तेज उल्टियां होने लगीं. जिससे परिवार के लोग घबरा गए.परिजन जल्दबाजी में उसे घर लेकर पहुंचे. उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी. घर पहुंचते ही कविता ने दम तोड़ दिया. इतनी कम उम्र और शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.
शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन की संदिग्ध मौत
घटना की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची है. इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. प्रशासन की मौजूदगी में नायब तहसीलदार की निगरानी में महिला डॉक्टर द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, ताकि मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके. फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा. शुरुआती तौर पर यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है.इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. परिजन भी इस अचानक हुई मौत से सदमे में हैं. उन्हें रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. जो भी तथ्य सामने आएंगे.उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी