खंडवा में सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर: गुड़ी–लुनहार मार्ग पर अनियंत्रित हुई कार, बारात में शामिल होने जा रहे थे युवक – Khandwa News

खंडवा में सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर:  गुड़ी–लुनहार मार्ग पर अनियंत्रित हुई कार, बारात में शामिल होने जा रहे थे युवक – Khandwa News




खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में गुड़ी और लुनहार गांव के बीच रविवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात में शामिल होने जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मोहित (22) पिता स्वरूप चंद यादव निवासी बलवाड़ा, पुष्पक (24) पिता जितेंद्र यादव निवासी बलवाड़ा और ऋतिक (24) पिता धर्मेंद्र यादव निवासी गरनगांव के रूप में हुई है। सभी युवक बारात में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा सूचना मिलते ही सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे और थाना प्रभारी धीरेश धारवाल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link