तवानगर के जंगल में आग, 1.5 किमी में फैली: वन्यप्राणी जान बचाकर भागते दिखे; शरारती तत्वों पर संदेह – narmadapuram (hoshangabad) News

तवानगर के जंगल में आग, 1.5 किमी में फैली:  वन्यप्राणी जान बचाकर भागते दिखे; शरारती तत्वों पर संदेह – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम जिले के तवानगर के जंगल में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते करीब 1 से 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर इटारसी रेंज का वन अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे इटारसी से तवानगर मार्ग पर गुजर रहे लोगों ने जंगल से धुआं उठता देखा। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले गई और बंजारा माई क्षेत्र से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की पानी की टंकी तक फैल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे नियंत्रण में कठिनाई आई। रात करीब 8 बजे राहगीरों ने हिरण, सांभर सहित अन्य वन्यजीवों को आग से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा। इटारसी रेंजर अभिषेक शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाई गई हो सकती है। उन्होंने बताया कि वन विभाग का स्टाफ मौके पर तैनात है और अधिकांश हिस्से की आग पर काबू पा लिया गया है। वन विभाग द्वारा आग बुझाने का कार्य जारी है और पूरी तरह नियंत्रण के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link